
रूस के हमले की निंदा ना करने पर बांग्लादेश को चुकानी पड़ रही भारी कीमत
AajTak
बांग्लादेश को मिलने वाली कोविड वैक्सीन की एक बड़ी खेप की डिलीवरी कैंसिल कर दी गई है क्योंकि उसने संयुक्त राष्ट्र महासभा की वोटिंग में रूसी हमले की निंदा वाले प्रस्ताव से खुद को दूर रखा. इसे लेकर लिथुआनिया ने बांग्लादेश को दी जाने वाली कोविड वैक्सीन पर रोक लगा दी है.
बांग्लादेश को रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की निंदा न करने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है. रूस के विरोध में संयुक्त राष्ट्र में वोट न करने के कारण बांग्लादेश को भेजी जाने वाली COVID-19 वैक्सीन की बड़ी खेप रोक दी गई है. विश्व की आठवीं सबसे बड़ी आबादी वाला देश बांग्लादेश भी अन्य देशों की तरह ही कोविड की मार झेल चुका है. ऐसे में लिथुआनिया ने बांग्लादेश को भेजी जाने वाली कोविड वैक्सीन की डिलीवरी कैंसिल कर दी है.
लिथुआनिया नेशनल रेडियो एंड टेलिविजन (LRT) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लिथुआनिया एक हफ्ते पहले बांग्लादेश को COVID-19 वैक्सीन की चार लाख 40 हजार वैक्सीन की डोज भेजने वाला था. लेकिन जब बांग्लादेश ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर वोटिंग से खुद को दूर रखा तो लिथुआनिया ने अपना एक हफ्ता पुराना फैसला बदल दिया और बांग्लादेश को वैक्सीन देने से इनकार कर दिया.
लिथुआनिया के प्रधानमंत्री इंग्रिडा सिमोनीटी के प्रवक्ता ने LRT से इसकी पुष्टि की. लिथुआनिया ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ वोट किया था.
बीते बुधवार हुई थी संयुक्त राष्ट्र महासभा में वोटिंग
बीते बुधवार को 193 सदस्यों वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा करने वाले एक प्रस्ताव पर वोटिंग हुई थी. प्रस्ताव में कहा गया था कि रूस तुरंत यूक्रेन पर अपनी सैन्य कार्रवाई को रोके.
इस वोटिंग में 141 मत प्रस्ताव के समर्थन में पड़े और पांच देशों ने प्रस्ताव के विरोध में वोट किया. प्रस्ताव का विरोध करने वाले देशों में रूस के अलावा बेलारूस, उत्तरी कोरिया, सीरिया और इरिट्रिया शामिल थे. बाकी 35 देश मतदान से दूर रहे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










