
रूस के कोचेतोव्का-2 रेलवे स्टेशन के पास जोरदार विस्फोट, कई ऑयल टैंकरों में लगी आग
AajTak
रूस के कोचेतोव्का-2 रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण विस्फोट हुआ, जिससे कई ऑयल टैंकरों में आग लग गई. घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. रूसी रेलवे कंपनी ने बताया कि ईंधन से लदे मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके चलते यह विस्फोट हुआ.
रूस के तांबोव क्षेत्र में स्थित कोचेतोव्का-2 रेलवे स्टेशन के पास बुधवार (4 फरवरी) को एक बड़ा विस्फोट हुआ. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रेलवे स्टेशन के नजदीक एक विशाल आग का गोला उठता हुआ दिखाई दे रहा है. रूस के आपातकालीन मंत्रालय (Ministry of Emergencies) ने तास समाचार एजेंसी को बताया कि विस्फोट के बाद कई ट्रेन ऑयल टैंकरों में आग लग गई.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने वीडियो की लोकेशन की पुष्टि करते हुए बताया कि फुटेज में दिखाई दे रहे लोगों, ओवरब्रिज, स्टेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर और आसपास की इमारतों का मिलान तांबोव के कोचेतोव्का-2 रेलवे स्टेशन की सैटेलाइट और फाइल तस्वीरों से किया गया. घटना की तारीख की पुष्टि आधिकारिक और मीडिया रिपोर्ट्स के साथ-साथ अन्य तस्वीरों के आधार पर की गई है.
वहीं रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए के अनुसार, रूसी रेलवे कंपनी ने बताया कि ईंधन से लदे मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके चलते आग लग गई और यात्री ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये टैंकर ईंधन से भरे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई. आग की लपटें दूर से ही देखी जा सकती थीं और धुएं का घना गुबार स्टेशन के आसपास छा गया. हादसे के बाद कई ट्रेनों को रोक दिया गया या उनके मार्ग में बदलाव किया गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
मॉस्को इंटररीजनल ट्रांसपोर्ट प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने टेलीग्राम पर जारी एक बयान में कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है. जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसा मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह है. फिलहाल इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटना के चलते क्षेत्र में रेलवे सेवाएं प्रभावित हुई हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रेलवे सेवाओं को धीरे-धीरे बहाल करने की कोशिशें जारी हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.






