
रूस के कैमचटका में लगे भूकंप के जबर्दस्त झटके, रिक्टर स्केल पर 8.7 रही तीव्रता... जापान में सुनामी का अलर्ट
AajTak
रूस के तटवर्ती इलाके में 8.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार ये भूकंप समुद्र के नीचे आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी (Tsunami Watch) जारी की गई है. भूकंप का केंद्र रूस के कमचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास बताया गया है.
रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कैमचटका में सुबह-सुबह भूकंप के जबर्दस्त झटके लगे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.7 मापी गई है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार भूकंप समुद्र के नीचे आया, जिसके बाद जापान और अमेरिका की एजेंसियों ने सुनामी का अलर्ट (Tsunami Watch) जारी किया गया है.
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप बहुत कम गहराई (करीब 19.3 किलोमीटर) पर आया, जिससे सतह पर तेज झटके और सुनामी की आशंका बढ़ गई है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि 1 मीटर (करीब 3.28 फीट) ऊंची लहरें जापान के तटीय इलाकों तक 0100 GMT (भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 6 बजे)के बाद पहुंच सकती हैं.
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा को स्थिति की जानकारी दी गई है और सरकार ने एक आपात बैठक बुलाकर राहत और बचाव कार्यों की तैयारी शुरू कर दी है. इससे पहले जुलाई में भी कामचटका के पास समुद्र में कई भूकंप आ चुके हैं, जिनमें से एक की तीव्रता 7.4 थी.
जापान में तबाही मचा सकती है सुनामी
वहीं, यूएस सुनामी चेतावनी केंद्र ने भी कहा है कि अगले तीन घंटों में रूस और जापान के कुछ इलाकों में खतरनाक सुनामी लहरें पहुंच सकती हैं. इसके अलावा, फिलीपींस, मार्शल आइलैंड्स, पलाऊ और अन्य द्वीपों में भी हल्की लहरें पहुंचने की आशंका है.सुरक्षित जगहों पर पहुंचने की अपील
रूस के क्षेत्रीय गवर्नर ने बताया कि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन एक किंडरगार्टन को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने इस भूकंप को दशकों में सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया और तटीय इलाकों में रहने वालों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








