
रूस की सेना ने किया परमाणु अभ्यास, पुतिन ने की निगरानी... ट्रंप से मुलाकात पर सस्पेंस बरकरार
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को देश की रणनीतिक परमाणु सेनाओं के अभ्यास की निगरानी की. यह अभ्यास ऐसे समय में हुआ जब यूक्रेन संघर्ष पर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की प्रस्तावित बुडापेस्ट वार्ता पर असमंजस बना हुआ है. क्रेमलिन ने वार्ता स्थगन की खबरों को अफवाह बताया, जबकि तैयारियां जारी रहने का दावा किया गया.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को देश की रणनीतिक परमाणु सेनाओं के बड़े अभ्यास की निगरानी की. यह अभ्यास ऐसे समय में हुआ है जब यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रस्तावित शिखर वार्ता पर अनिश्चितता बनी हुई है.
पुतिन ने कहा, "आज हमारी रणनीतिक परमाणु सेनाओं के प्रबंधन का निर्धारित अभ्यास है, जैसा कि रक्षा मंत्री ने रिपोर्ट किया है. चलिए काम शुरू करते हैं." क्रेमलिन द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस अभ्यास में थल, जल और वायु आधारित रणनीतिक परमाणु बल शामिल थे.
यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग भड़की, कीव में 6 महीने के बच्चे की मौत, क्या पुतिन से नहीं मिलेंगे ट्रंप?
अभ्यास के दौरान इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों और एयर-बेस्ड क्रूज मिसाइलों का व्यावहारिक प्रक्षेपण किया गया. इस अभ्यास में यार्स आईसीबीएम लॉन्चर, उत्तरी बेड़े की परमाणु-संचालित पनडुब्बी ब्रायंस्क और टीयू-95एमएस रणनीतिक बॉम्बर शामिल थे.
क्या बुडापेस्ट में मिलने जा रहे ट्रंप-पुतिन?
हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में पुतिन और ट्रंप के बीच प्रस्तावित वार्ता के स्थगित होने की खबरों पर अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं. क्रेमलिन ने अफवाहों को भ्रामक बताया. प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, "अब तक कोई नई सूचना नहीं है. अधिकतर चर्चाएं अफवाहों पर आधारित हैं."

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










