
रूसी सेना में लड़ रहे नेपालियों की मौत से परेशान सरकार, अब उठाया ये बड़ा कदम!
AajTak
नेपाल के नागरिक टूरिस्ट और स्टूडेंट वीजा पर रूस जाकर वहां की सेना में शामिल हो रहे हैं. बिना अपनी सरकार की मंजूरी के वो ऐसा कर रहे हैं और अब तक कम से कम 10 नेपाली नागरिक रूस की तरफ से लड़ते हुए मारे गए हैं. इसे देखते हुए नेपाली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है.
रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की तरफ से लड़ रहे नेपाली नागरिकों की मौत को देखते हुए नेपाली सरकार ने रूस और यूक्रेन की यात्रा के लिए अपने नागरिकों को वर्क परमिट जारी करना निलंबित कर दिया है. गुरुवार को मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि रूस-यूक्रेन युद्ध में रूसी सेना में शामिल कम से कम 10 नेपाली नागरिकों की मौत हो गई है जिसके बाद नेपाल सरकार ने यह फैसला लिया है.
माई रिपब्लिका अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के विदेश रोजगार विभाग (DOFE) ने एक नोटिस में कहा कि यह मामला गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि कई नेपाली युवाओं को अवैध रूप से रूसी सेना में भर्ती किया जा रहा है.
रिपोर्ट में कहा गया, 'रूसी सेना में शामिल होने वाले नेपाली नागरिकों की मौत की खबरों के कारण डीओएफई ने रूसियों और यूक्रेनियों को वर्क परमिट की मंजूरी रोक दी है. हाल ही में, नेपाली युवाओं को अवैध रूप से रूसी सेना में भर्ती किया जा रहा है. रूसी सेना में काम कर रहे अब तक 10 नेपाली नागरिकों की मौत हो गई है.
बिना सरकार की मंजूरी के रूसी सेना में शामिल हुए नेपाली
नेपाली सरकार का कहना है कि लगभग 150-200 नेपाली नागरिक रूस की सेना में काम कर रहे हैं. ये लोग टूरिस्ट और स्टूडेंट वीजा पर रूस गए और बिना नेपाली सरकार की मंजूरी के रूसी सेना में शामिल हो गए.
रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 में युद्ध छिड़ा था जो अब तक चल रहा है. इस युद्ध में रूस के लिए यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे कम से कम 10 नेपाली नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










