
रूसी मिसाइल हमले में एक महिला पत्रकार की मौत, फ्री यूरोप रेडिया का दावा
AajTak
रेडियो फ्री यूरोप ने दावा किया है कि गुरुवार रात कीव में हुए रूसी मिसाइल हमले में उसकी एक महिला पत्रकार की जान चली गई. उसका शव मलबे में मिला है.
यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी हमले में एक महिला पत्रकार की मौत हो गई. अमेरिका द्वारा फंडेड ब्रॉडकास्टर रेडियो फ्री यूरोप का कहना है कि गुरुवार रात कीव में रूसी मिसाइल हमले में उसकी एक पत्रकार की जान चली गई. फ्री रेडियो ने शुक्रवार को कहा कि जिस इमारत में वह रहती थीं, उसी के मलबे में उसका शव मिला था. पत्रकार Hyrych ने 2018 में ब्रॉडकास्टर की यूक्रेनी भाषा की सेवा के लिए काम करना शुरू किया था. वहीं हमले के बारे में रूस ने बताया कि उसने कीव में एक रक्षा कारखाने में उत्पादन भवनों को नष्ट कर दिया. रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने शुक्रवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन की राजधानी में आर्टेम कारखाने को मारने के लिए सटीक और लंबी दूरी के हथियार का इस्तेमाल किया था. राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के बीच एक बैठक के तुरंत बाद, कोनाशेनकोव गुरुवार शाम को कीव पर हुए हमलों का जिक्र कर रहे थे. यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि हमले में क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था और कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि एक आवासीय इमारत पर हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अस्पताल में भर्ती हैं.
कोनाशेनकोव ने यह भी कहा कि रूस ने एक मिसाइल प्रक्षेपण स्थल को नष्ट कर दिया था जिसका उपयोग यूक्रेन ने रूस के कब्जे वाले खेरसॉन शहर पर हमला करने के लिए किया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










