
रूसः राष्ट्रपति पुतिन के राइट हैंड कहे जाने वाले डुगिन की बेटी की हत्या, लैंड क्रूजर कार को ब्लास्ट कर उड़ाया
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ब्रेन कही जाने वाली अलेक्सांद्र डुगिन की बेटी डारिया की मौत हो गई. दरअसल, वह लैंड क्रूजर कार से जा रही थीं, उनकी कार मॉस्को के पास ब्लास्ट से उड़ा दिया गया.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का राइट हैंड कहे जाने वाले अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी डारिया की हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक डारिया डुगिन अपनी लैंड क्रूजर प्राडो कार से जा रही थीं. इसी दौरान उनकी कार को मॉस्को के पास ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया.
ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके साथ ही अलैक्जेंडर भी घटनास्थल पर पहुंच गए.
रूसी मीडिया के मुताबिक मॉस्को के Odintsovsky जिले में लैंड क्रूजर कार में विस्फोट से उड़ाया गया था, इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई.पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि कार में अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी डारिया डुगिन सवार थीं.
रूसी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लैंड क्रूजर प्राडो कार में जोरदार धमाका हुआ. चारों तरफ आग की लपटें उठने लगीं. कार में ब्लास्ट होने के बाद आसपास का यातायात एकदम रुक गया. मौके पर अफरातफरी मच गई.
जानकारी के मुताबिक डारिया डुगिन को इस साल जुलाई में ब्रिटेन की ओर से रूस के लोगों पर लगाई गई पाबंदियों में शामिल किया गया था.
वहीं डारिया डुगिन के पिता अलेक्जेंडर डुगिन मशहूर रूसी राजनीतिक दार्शनिक और विश्लेषक हैं. अलेक्जेंडर डुगिन के बारे में कहा जाता है कि क्रीमिया और यूक्रेन युद्ध के पीछे उन्हीं का दिमाग था. साथ ही अक्सर पश्चिमी विश्लेषकों द्वारा अलैक्जेंडर को पुतिन केा ब्रेन कहकर संबोधित किया जाता था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







