
रुपाली गांगुली का सता रही घर की याद, शेयर की गोदभराई की थ्रोबैक फोटो
AajTak
एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें थायरॉयड की दिक्कत है. आरजे सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में उन्होंने अपनी इस मेडिकल इश्यू पर चर्चा की थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि थायरॉयड के चलते उनका फर्टिलिटी काउंट कम था. इस वजह से उन्हें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, कई डॉक्टर्स से कंसल्ट किया और फिर जाकर मां बन पाईं.
अनुपमां सीरियल की शूटिंग इन दिनों मुंबई से बाहर सिलवासा में हो रही है. ऐसे में शो की स्टार रुपाली गांगुली अपने परिवार से दूर उन्हें मिस कर रही हैं. उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपनी गोदभराई की फोटो शेयर की है. इसके साथ उन्होंने फैमिली को मिस करने की बात भी की है. रुपाली गांगुली ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा- 'मैं तुम्हें मिस नहीं करती...मैं हमें मिस करती हूं. मैं जब उसके साथ होती हूं तो ऐसे ही मुस्कुराती हूं. ये मेरी गोदभराई की थ्रोबैक फोटो है.'More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












