रुपाली गांगुली का प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ गया था 30 किलो वजन, हुई थीं बॉडी शेमिंग का शिकार
AajTak
एक्ट्रेस के लिए वो समय बहुत मुश्किल था. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे प्रेग्नेंसी फेज के बाद उनका वजन 30 किलो बढ़ गया था और उन्हें बॉडी शेमिंग का भी शिकार होना पड़ा था.
टीवी की दुनिया के सुपरहिट सीरियल अनुपमा में काम करने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. एक्ट्रेस को भी इंडस्ट्री की कई सारी अभिनेत्रियों की तरह एक समय में बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था. एक्ट्रेस के लिए वो समय बहुत मुश्किल था. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे प्रेग्नेंसी फेज के बाद उनका वजन 30 किलो बढ़ गया था और उन्हें बॉडी शेमिंग का भी शिकार होना पड़ा था. बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा- जब रुद्रांश का जन्म हुआ उस समय मैं 58 किलो की थी. मगर उसके बाद मेरा वजन 28 किलो बढ़ गया और मैं 86 किलो की हो गई. इसके बाद मुझे बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












