
रिहर्सल, CIA का सोर्स और डेल्टा फोर्स… जानिए कैसे अमेरिकी सेना ने काराकास में घुसकर मादुरो को दबोचा
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर चला ऑपरेशन ‘एब्सोल्यूट रिज़ॉल्व’ अब दुनिया की सबसे बड़ी गुप्त सैन्य कार्रवाइयों में गिना जा रहा है. CIA की महीनों तक निगरानी, मादुरो के घर का हूबहू मॉडल और 150 से ज्यादा विमान और स्पेशल फोर्सेज ने काराकास में घुसकर मादुरो को दबोच लिया.
अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को आधी रात में गिरफ्तार कर पूरी दुनिया को चौंका दिया. इस हाई रिस्क मिशन की प्लानिंग महीनों से चल रही थी. CIA के जमीनी सूत्र, सेना की डेल्टा फोर्स, मॉक हाउस में रिहर्सल और आसमान से बरसती ताकत... यह ऑपरेशन सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि अमेरिकी सैन्य शक्ति का खुला प्रदर्शन था.
शनिवार सुबह 4:21 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा था कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया है. लेकिन इस ऐलान से पहले महीनों तक पर्दे के पीछे एक बेहद जटिल ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी.
मॉक हाउस में हुई थी रिहर्सल
सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी सेना की डेल्टा फोर्स ने मादुरो के सेफ हाउस की बिल्कुल वैसी ही एक कॉपी बनाई थी. उसी घर में बार-बार अभ्यास किया गया कि भारी सुरक्षा वाले परिसर में कैसे घुसा जाए और राष्ट्रपति को बाहर निकाला जाए.
CIA का जमीनी नेटवर्क
CIA की एक छोटी टीम अगस्त से ही वेनेजुएला में मौजूद थी. एजेंसी के पास मादुरो के बेहद करीबी सूत्र थे, जो उनकी हर मूवमेंट पर नजर रख रहे थे. मादुरो कब कहां रहते हैं, क्या खाते हैं, किस समय कहां होते हैं- हर डिटेल इकट्ठा की गई.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








