
रिलेशनशिप पोस्ट डालने पर तेज प्रताप 6 सालों के निष्कासित, क्यों ज्यादातर दल सजा के लिए रखते हैं यही टाइम फ्रेम?
AajTak
तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट आई, जिसमें उन्होंने एक युवती के साथ अपने 12 साल पुराने रिश्तों का जिक्र किया था. पोस्ट तो कुछ देर बाद डिलीट हो गई लेकिन उतने में ही आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे को परिवार और पार्टी से 6 सालों के लिए बाहर कर दिया. छह सालों का ये टाइम पीरियड राजनीति में काफी प्रचलित रहा.
बारह साल पुराने रिश्ते से जुड़ी एक फेसबुक पोस्ट डालने के बाद तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो चुका है. हालांकि पोस्ट और इसपर सफाई के एक दिन बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से छह सालों के लिए बाहर कर दिया. निष्कासन का एलान करते हुए आरजेडी प्रमुख ने कहा कि तेज प्रताप का व्यवहार उनके पारिवारिक संस्कारों और परंपरा से मेल नहीं खाता.
क्यों 6 सालों के निष्कासन का चलन
राजनीतिक दल अक्सर ही अपने नेताओं को किसी बड़ी भूल के लिए निष्कासित करते रहे हैं. ये सजा आमतौर पर 6 सालों की होती है. ये यूं ही नहीं, बल्कि इसके पीछे पक्की सोच है. जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8(3) कहती है कि अगर किसी लोक प्रतिनिधि को दो साल या उससे ज्यादा की सजा हो, तो सजा पूरी होने के बाद भी वो छह साल तक चुनाव नहीं लड़ सकेगा. राजनीतिक दल इसी बात को अपने सदस्यों पर भी लागू करते हैं ताकि पार्टी अनुशासन में रहे और नैतिक-राजनीतिक आचरण गलत न होने पाए.
एक चुनावी चक्र से वंचित रह जाए
वैसे इस टाइम फ्रेम के पीछे चुनाव चक्र असल कारण है. विधानसभा और लोकसभा इलेक्शन्स हर पांच साल में होते हैं, अगर बीच में कोई बड़ा अड़ंगा न आ जाए. छह साल के लिए निकालकर पार्टी ये पक्का करती है कि वो सदस्य एक चुनावी प्रोसेस से पूरी तरह से बाहर रहे. चुनाव का हिस्सा न बन सकना बड़ा नुकसान है. इस बीच निष्कासित सदस्य का राजनीतिक असर भले ही कमजोर हो जाए, लेकिन उसे सोचने और अपनी गलती महसूस करने का पूरा मौका मिलता है. ये एक तरह से प्रायश्चित्त का सर्कल है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







