
रिलीज हुआ Govinda का नया म्यूजिक वीडियो 'Hello', यूजर्स बोले- आप खुद अपना मजाक बनवा रहे
AajTak
गोविंदा ने लिखा, "हेलो दोस्तों, मेरा तीसरा गाना हेलो मेरे यूट्यूब चैनल गोविंदा रॉयाल्स पर रिलीज हो चुका है. बायो में मैंने लिंक दिया है. उम्मीद करता हूं कि आप सभी को यह गाना पसंद आएंगा." इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा अपने से काफी कम उम्र की एक्ट्रेस संग डांस करते नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के डांस और एक्टिंग की तारीफ आज भी इंडस्ट्री में खूब होती है. सोशल मीडिया पर भी एक्टर काफी एक्टिव रहते हैं. इनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसपर गोविंदा अक्सर अपने गाने रिलीज करते हैं. हाल ही में गोविंदा ने फैन्स को बताया था कि वह अपना तीसरा गाना 'हेलो' लेकर आ रहे हैं, जिसे उन्होंने खुद गाया है. बुधवार को यह गाना गोविंदा ने अपने चैनल पर रिलीज किया है, जिसकी जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












