
रियल लाइफ में 'द कपिल शर्मा शो' फेम सुमोना चक्रवर्ती का ग्लैमरस लुक, PHOTOS
AajTak
सुमोना का जन्म 24 जून 1986 को लखनऊ में हुआ था. उन्होंने छोटी सी उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था. वह इंडस्ट्री में एक्टिव हो चुकी थीं. केवल 13 साल की उम्र से ही वह चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आने लगी थीं.
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' फेम सुमोना चक्रवर्ती अपने फोटोशूट्स के कारण सुर्खियों में आती रहती हैं. रियल लाइफ में यह काफी ग्लैमरस हैं. घर-घर में अपने कॉमेडी के पंच से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. हालांकि, लॉकडाउन के कारण वह घर पर ही इसे परिवार और करीबी दोस्तों संग शेयर करेंगी. सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर दोस्तों संग पूल किनारे या स्विमिंग के लिए जाती स्पॉट होती हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












