
रियलिटी शो का स्टार सिंगर, खुद को समझने लगा शाहरुख खान, खुद बर्बाद किया करियर
AajTak
विनीत सिंह ने 2005 में सारेगामापा सिंगिंग सुपरस्टार हिस्सा लिया था. वो शो के रनरअप थे, लेकिन उन्हें विनर से ज्यादा शोहरत मिली. विनीत सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स की फिल्मों में गाना गा चुके हैं. सिंगर की लाइफ में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन उनके गलत फैसले ने सब कुछ बिगाड़ दिया.
दिन पर दिन रियलिटी शोज का क्रेज बढ़ता जा रहा है. रियलिटी शोज के आने से कई बेनाम चेहरों को दौलत और शोहरत दोनों मिली है. हांलाकि, कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जिन्हें इन शोज ने पहचान तो दी, लेकिन फिर वो अचानक ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध में गुम हो गए. इन्हीं स्टार्स में एक सारेगामापा सिंगिंग सुपरस्टार रनरअप विनीत सिंह (Vineet Singh) भी हैं. विनीत सिंह इन दिनों इंडियन आइडल 13 की वजह से दोबार सुर्खियों में आ गये. आइये जानते हैं अक्षय कुमार और सलमान खान फिल्मों में गाने वाले सिंगर के करियर में ब्रेक क्यों लगा?
कौन हैं विनीत सिंह? अगर आप रियलिटी शोज को फॉलो करते हैं, तो आपको याद होगा कि Sa Re Ga Ma Pa Singing Superstar (2005) में विनीत सिंह ने हिस्सा लिया था. दुबले-पतले से दिखने वाले विनीत के टैलेंट को हिमेश रेशमिया ने पहचाना और अपनी टीम में ले लिया. शो में आकर विनीत ने अपनी आवाज से हर किसी को इंप्रेस किया. हांलाकि, काफी कोशिशों के बावजूद विनीत शो के विनर नहीं, रनरअप बने और फिनाले में देबोजीत साह ने बाजी मार ली.
कहने को देबोजीत साह ने सारेगामापा सिंगिंग सुपरस्टार की ट्रॉफी जीती थी, लेकिन दिल विनीत सिंह ने जीता. विनीत शो के विनर नहीं बने, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती चली गई. विनीत के सिर पर उनके गुरु हिमेश रेशमिया का हाथ था. हिमेश के सपोर्ट और अपने टैलेंट की वजह विनीत लगातार आगे बढ़ते गये. विनीत को लाइव शोज और फिल्मों गाने के ऑफर मिलने लगे. इसके बाद विनीत सिंह ने हुक्का बार और प्रेम रतन धन पायो जैसे सॉन्ग में अपनी आवाज का जादू बिखेरा.
फैमिली के लिये नहीं था वक्त एक इंटरव्यू के दौरान विनीत सिंह कहते हैं कि सारेगामापा के बाद उनकी लाइफ काफी बदल गई थी. उनसे मिलने के लिये लोगों की भीड़ लग रही थी. वो इतने बिजी हो चुके थे कि फैमिली से मिलने या बात करने का वक्त नहीं था. विनीत कहते हैं कि मैं खुद को शाहरुख खान समझने लगा था. विनीत को लगा कि अब तक वो लोगों के हिसाब से काम करते थे, लेकिन वक्त आ चुका है जब चीजें उनके हिसाब से होनी चाहिये. बस यहीं से विनीत का खराब दौर शुरू हुआ. उन्होंने कई ऑफर छोटे समझ कर ठुकरा दिये. शायद विनीत को उस वक्त बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि ये चीज आगे चलकर उनपर भारी पड़ने वाली है.
बिक गया घर एक समय में चकाचौंध की दुनिया का हिस्सा बने विनीत कहते हैं कि मैं पिछले कई सालों से लॉकडाउन में हूं. यहां तक कि अपना मुंबई वाला घर बेचकर लखनऊ वापस जाने का प्लान बना लिया था. घर वापसी से पहले उन्होंने अपनी मां को फोन किया और कहा कि वो वापस आ रहे हैं. इस दौरान फोन पर कुछ ऐसा हुआ कि विनीत ने फिर से कमबैक कर करने का इरादा बना लिया.
विनीत कहते हैं कि मां बोली जब तुम्हारे हाथ में माइक होता है, तो मुझे लगता है कि तुम जिंदा हो. आज तुम म्यूजिक छोड़ने की बात कर रहे हो, तो मैं तुमको ऐसे देख नहीं पाउंगी. मां की इन बातों का विनीत पर गहरा असर पड़ा और एक बार फिर वो रियलिटी शो इंडियन आइडल के मंच पर अपना करियर संवारने आ गये हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












