
रिपब्लिक डे से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
AajTak
गणतंत्र दिवस से 48 घंटे पहले पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद इलाके में रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ. अमृतसर-दिल्ली रूट पर मालगाड़ी के गुजरते समय हुए इस धमाके से ट्रैक और इंजन को नुकसान पहुंचा, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं. घटना के बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच की जा रही है.
पंजाब में गणतंत्र दिवस से ठीक 48 घंटे पहले गंभीर घटना सामने आई है. फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में शुक्रवार की देर रात रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध तरीके से धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. यह धमाका रात करीब 9 बजकर 50 मिनट पर उस वक्त हुआ, जब एक मालगाड़ी अमृतसर-दिल्ली रेल रूट पर खानपुर गांव के पास लेवल क्रॉसिंग से गुजर रही थी.
जानकारी के मुताबिक, जिस ट्रैक पर धमाका हुआ, वह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) का हिस्सा है, जिसे खास तौर पर मालगाड़ियों के संचालन के लिए अपग्रेड किया गया है. जैसे ही मालगाड़ी का इंजन ट्रैक के उस हिस्से पर पहुंचा, अचानक जोरदार विस्फोट हुआ. धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई. विस्फोट के कारण रेलवे ट्रैक का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मालगाड़ी के इंजन को भी नुकसान पहुंचा.
इस घटना में मालगाड़ी के चालक को मामूली चोटें आई हैं. उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत स्थिर बताई जा रही है. गनीमत रही कि इस धमाके में किसी की जान नहीं गई.
यह भी पढ़ें: असम कोकराझार एनकाउंटर... संदिग्ध माओवादी मारा गया, रेलवे ट्रैक पर IED ब्लास्ट की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं. इलाके को सील कर दिया गया और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया. डीआईजी रूपनगर नानक सिंह ने कहा कि यह कोई बड़ा धमाका नहीं था, लेकिन इसकी प्रकृति को गंभीरता से लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन के तहत जांच की जा रही है और वैज्ञानिक तरीके से हर पहलू की जांच होगी, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.








