
रितेश की पत्नी नहीं हैं Rakhi Sawant, किया शॉकिंग खुलासा, बोले- तब करूंगा शादी जब...
AajTak
रितेश ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा है कि वो राखी सावंत संग अभी तक लीगली मैरिड नहीं हैं. रितेश ने कहा कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी के साथ डाइवोर्स फाइल कर दिया है. लेकिन अभी उसने साइन नहीं किया है. इसका मतलब यह है कि राखी सावंत लीगल तौर पर अभी तक रितेश की पत्नी नहीं हैं.
राखी सावंत के पति रितेश बिग बॉस 15 से निकलने के बाद अपनी दोनों शादियों को लेकर कई शॉकिंग खुलासे कर रहे हैं. शो में और शो के बाद अपने कई इंटरव्यू में राखी को अपनी पत्नी बताने वाले रितेश ने अब राखी संग अपनी शादी को ही वैलिड मानने से इनकार कर दिया है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












