
राहुल वैद्य संग कब होगी दिशा परमार की शादी? एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
AajTak
बता दें कि दिशा परमार को शो प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा के लिए जाना जाता है. इस शो में उनके कैरेक्टर का नाम पंखुड़ी था. इसके अलावा वो शो वो अपना सा में भी नजर आईं.
बिग बॉस 14 में राहुल वैद्य स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर उभरे हैं. शो में उन्होंने अपनी लेडी लव दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया था. अब खबरें हैं कि दिशा वेलेंटाइन पर राहुल को सरप्राइज देने के लिए जा सकती हैं. इसी सब के बीच जब दिशा परमार से राहुल संग शादी को लेकर सवाल किया गया तो जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा. क्या बोलीं दिशा परमार? ETimes से बातचीत में दिशा ने कहा- मैं विश कर रही हूं कि राहुल वैद्य बिग बॉस 14 की ट्रॉफी लेकर घर आए. बाकी सब के बारे में बाद में डिस्कस करेंगे. जब उनसे पूछा गया कि क्या 2021 में राहुल संग वो शादी करेंगी, इस पर दिशा ने कहा- देखिए, जब मैं इसके लिए तैयार होंगी तब इस बारे में बात करूंगी. जब समय आएगा, तब मैं इस पर बात करूंगी. तब मैं इस बारे में बहुत कुछ कहूंगी.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












