
राहुल वैद्य ने गाया पत्नी दिशा परमार के लिए सॉन्ग, मनाया इंस्टा पर 2 मिलियन फॉलोअर का जश्न
AajTak
राहुल के अपने इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर पूरे हो चुके हैं. इस खुशी के मौके को सेलिब्रेट करने के लिए दिशा ने उनके लिए एक स्पेशल केक बनवाया. जिसपर राहुल की सिंगिंग की ओर प्यार देखने को मिला साथ ही साथ उसपर राहुल के इनिशियल नाम भी लिखा हुआ था.
राहुल वैद्य और दिशा परमार टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित कपल्स में से एक रहे हैं. वे दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. वे दोनों कोई भी ऐसा मौका नहीं छोड़ते हैं कि वे अपने रोमांस से लोगों का दिल न जीते और तो और उनकी शादी में भी लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचा था. उनके फैंस भी दोनों को साथ देखकर खुश नजर आए राहुल और दिशा के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी फैंस अपनी नजर बनाए रखते हैं, क्योंकि वे अक्सर एक दूसरे के साथ पोस्ट शेयर करते रहते हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












