
राहुल वैद्य-दिशा परमार को मिला किन्नरों का आशीर्वाद, मांगा सवा लाख नेग, Video
AajTak
राहुल वैद्य और दिशा परमार को आशीर्वाद देने किन्नर उनके घर पहुंचे थे. जहां किन्नरों ने दोनों के साथ डांस किया और फिर उन्हें आशीर्वाद दिया. इस दौरान दिशा और राहुल दोनों ही नाइट सूट पहने हुए थे.
बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रहे सिंगर राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार को शादी के बंधन में बंधे एक हफ्ते से ज्यादा हो चुका है. दोनों ने हाल ही में शादी के एक हफ्ते पूरे होने को सेलिब्रेट भी किया था. साथ ही सोशल मीडिया पर राहुल-दिशा की शादी और प्री-वैडिंग सेरेमनी के वीडियो अभी तक छाए हुए. अब दोनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राहुल और दिशा को किन्नरों का आशीर्वाद मिल रहा है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












