
राहुल वैद्य को सलमान खान से मिला खास तोहफा, देखें फोटोज
AajTak
राहुल भले ही बिग बॉस 14 नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने सलमान खान का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. आपको बता दें बिग बॉस 14 के फिनाले के दिन जहां रुबीना ने बिग बॉस का खिताब जीता वहीं राहुल को सलमान से तोहफा मिला.
‘बिग बॉस 14’ खत्म होने के बाद भी सभी कंटेस्टेंट्स आज भी सुर्खियों में बने हुए हैं. कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर आ रहे हैं, तो कुछ एक साथ पार्टी कर रहे हैं. ऐसा में बिग बॉस 14 के रनरअप राहुल वैद्य भी काफी चर्चा में हैं. राहुल भले ही बिग बॉस 14 नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने सलमान खान का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. आपको बता दें बिग बॉस 14 के फिनाले के दिन जहां रुबीना ने बिग बॉस का खिताब जीता वहीं राहुल को सलमान से तोहफा मिला. जी हां! फिनाले के दिन राहुल को सलमान ने बीइंग ह्यूमन ई-बाइक गिफ्ट की है. सलमान की ई-बाइक पर दिए राहुल ने पोज राहुल ने अपने ट्विटर अकाउंट और इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें राहुल ई-बाइक पर पोज देते दिखाई दे रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. बता दें बीइंग ह्यूमन ई-बाइक फैंस को बेहद पसंद आ रही है. सलमान का ये तोहफे सभी को बेहद लुभा रहा है. सलमान को शुक्रिया कहते हुए राहुल ने लिखा, "आखिरकार सलमान खान द्वारा गिफ्ट की हुई ई-बाइक चलाई. यह अनुभव शानदार है और मुझे बाहर आने के साथ कार्डियो करना पसंद है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












