
राहुल गांधी ने बनारस में शराब को लेकर ऐसा क्या बोला कि मच गया बवाल, विपक्षी नेताओं ने जमकर निकाली भड़ास, पढ़ें पूरा बयान
AajTak
राहुल गांधी का ये भाषण चर्चा में है और इसे लेकर उनका विरोध भी हो रहा है. उनके इस बयान को विवादित बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि उन्होंने वाराणसी के लोगों-युवाओं को नशेड़ी और शराब पीने वाला कहा है. इसे लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है.
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस वक्त उत्तर प्रदेश में हैं और यहां वह पीएम मोदी, प्रदेश सरकार और केंद्र पर जमकर निशाना साध रहे हैं. राहुल गांधी की यात्रा उत्तर प्रदेश में चंदौली, वाराणसी, अमेठी होते हुए मंगलवार को रायबरेली में पहुंची थी. रायबरेली में राहुल गांधी ने अपने भाषण में जो कुछ कहा, उसके बाद ऐसा बवाल मचा है कि अब उस पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. दरअसल, राहुल गांधी ने वाराणसी में युवाओं के शराब पीने और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा था. उन्होंने कहा कि, मैंने वाराणसी में देखा कि 'युवा शराब पीकर सड़क पर लेटे हैं, नाच रहे हैं.'
यूपी के मंत्री ने विवादित बयान पर राहुल गांधी को घेरा राहुल गांधी का ये भाषण चर्चा में है और इसे लेकर उनका विरोध भी हो रहा है. उनके इस बयान को विवादित बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि उन्होंने वाराणसी के लोगों-युवाओं को नशेड़ी और शराब पीने वाला कहा है. इसे लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, जो खुद नशा करता हो वह दूसरों को नशेड़ी कहता है. देश इनको मुंह दिखाने लायक नही छोड़ेगा. मैं और मेरा परिवार शराब नहीं पीता .. इसका सर्टिफिकेट मैं दे सकता हूं .. लेकिन क्या राहुल और उनका परिवार शराब नहीं पीते ? इसका सर्टिफिकेट दे सकते है?
क्या बोला था राहुल गांधी ने? भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी मंगलवार को रायबरेली पहुंचे थे. यहां के राता चौक पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और कहा कि, 'मैं वाराणसी गया था. मैंने वहां देखा सड़क पर हजारों युवा शराब पीकर सड़क पर लेटे हुए हैं और बाजा चल रहा है. शराब पी पीकर युवा बनारस की सड़क पर नाच रहे हैं. अगले दिन युवा मुझसे मिलते हैं और कहते हैं कि हमारी जिंदगी बर्बाद हो गई, पेपर लीक हो गया. एक के बाद एक पेपर लीक हो रहा है. जो भी पेपर होता है वो लीक हो जाता है. एक युवा हमारे पास आकर कहता है कि, पांच लाख रुपया कोचिंग में दिए और परीक्षा के दिन पेपर लीक हो जाता है.' राहुल गांधी ने यही बात अमेठी में भी कही थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







