
'राहुल गांधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ाओ, जमानत मैं जब्त कराउंगा', कांग्रेस नेता के बयान पर ओवैसी का पलटवार
AajTak
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि राहुल गांधी को कौन बताए कि AIMIM ने असम में कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा. इतना ही नहीं, ओवैसी ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा का चुनाव हार गए थे, वहां क्या मैंने उनके खिलाफ वहां चुनाव लड़ा था? दरअसल राहुल ने कहा था कि जहां से भी कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ती है वहां AIMIM अपना कैंडिडेट उतार देती है.
कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी के एक बयान का AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है. दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि जहां भी कांग्रेस बीजेपी से लड़ती है, चाहे वह असम हो, राजस्थान हो या महाराष्ट्र हो वहां पर बीजेपी के मदद के लिए AIMIM अपने नेता खड़े कर देती है. इस बयान का पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा कि राहुल गांधी को कौन बताए कि AIMIM ने असम में कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा. इतना ही नहीं, ओवैसी ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा का चुनाव हार गए थे, वहां क्या मैंने उनके खिलाफ वहां चुनाव लड़ा था?
ओवैसी ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि अमेठी छोड़ो, राहुल गांधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ाओ जमानत मैं जब्त कराउंगा. ये कांग्रेस का गुरूर है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












