
राहुल गांधी की सांसदी जाने पर अमेरिकी सांसद ने पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
AajTak
राहुल गांधी की सांसदी जाने पर भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा कि संसद से राहुल गांधी का निष्कासन गांधी दर्शन और भारतीय मूल्यों के प्रति विश्वासघात है. मेरे दादा ने इसके लिए सालों तक जेल में रहकर कुर्बानी नहीं दी.
मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है. भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना (Ro Khanna) ने इस फैसले को गांधीवादी दर्शन और भारत के गहरे मूल्यों के साथ गहरा विश्वासघात करार दिया है.
सिलिकॉन वैली से सांसद रो खन्ना ने ट्वीट कर कहा कि संसद से राहुल गांधी का निष्कासन गांधी दर्शन और भारतीय मूल्यों के प्रति विश्वासघात है. मेरे दादा ने इसके लिए सालों तक जेल में रहकर कुर्बानी नहीं दी.
कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन-अमेरिकन्स के सह-अध्यक्ष खन्ना ने इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने को कहा है. उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि भारतीय लोकतंत्र की खातिर आपके पास इस फैसले को पलटने की शक्ति है.
रो खन्ना के इस बयान पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास कानूनों को ओवरराइड करने की न्यायेतर शक्तियां नहीं होती. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता कोर्ट के फैसले के बाद रद्द की गई है और यह जनप्रतिनिधि कानून के तहत निहित है.
इस बीच अमेरिका की इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के उपाध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले को भारत में लोकतंत्र के लिए दुखद दिन बताया.
उन्होंने कहा कि यह भारत में लोकतंत्र के लिए दुखद दिन है. राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर मोदी सरकार अभिव्यक्ति की आजादी और हर जगह भारतीयों की स्वतंत्रता के अधिकारों का हनन कर रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









