
राहुल की सांसदी जाने का 2024 चुनाव पर क्या प्रभाव पड़ेगा? छात्रा के सवाल पर क्या बोलीं स्मृति ईरानी
AajTak
स्मृति ईरानी बेंगलुरु सांसद तेजस्वी सूर्या द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी. इस दौरान एक लॉ स्टूडेंट ने उनसे पूछा कि राहुल की सदस्यता रद्द होने का 2024 चुनाव पर क्या प्रभाव पड़ेगा? इस पर स्मृति ईरानी ने जवाब दिया, ''वकील साहब ये बताओ कि कोई क्या बदलाव कर सकता है, जब वह हमेशा अनुपस्थित रहता है.''
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने को कानून के मुताबिक बताया. स्मृति ईरानी ने कहा, ये फैसला बताता है कि देश में कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी खुद को कानून से ऊपर मानते हैं.
दरअसल, स्मृति ईरानी बेंगलुरु सांसद तेजस्वी सूर्या द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी. युवा मोर्चा ने यह कार्यक्रम 2023 विधानसभा चुनाव में पहली बार हिस्सा लेने वाले वोटरों के लिए रखा था. इस दौरान एक लॉ स्टूडेंट ने उनसे पूछा कि राहुल की सदस्यता रद्द होने का 2024 चुनाव पर क्या प्रभाव पड़ेगा? इस पर स्मृति ईरानी ने जवाब दिया, ''वकील साहब ये बताओ कि कोई क्या बदलाव कर सकता है, जब वह हमेशा अनुपस्थित रहता है.'' कोर्ट के निर्दश पर गई सांसदी- स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री ने कहा, ऐसा लग रहा है कि यह केंद्र सरकार है, जिसने राहुल गांधी को एक सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किया. जबकि यह कोर्ट का निर्देश है. स्मृति ने कहा, संबंधित व्यक्ति (राहुल) ने एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे ओबीसी समुदाय के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की.
Young Bengaluru: How will Rahul Gandhi's disqualification affect 2024 elections? Listen in to Union Minister Smt. @smritiirani Ji's answer in her inimitable style!@BJYM pic.twitter.com/F8vWg600Gu
स्मृति ईरानी ने कहा, कोर्ट में केस साक्ष्य के आधार पर लड़ा गया. अगर आप फैसला पढ़ें, तो इसमें लिखा है कि आरोपी व्यक्ति ने अपना बचाव नहीं किया. या तो उनके संगठन में कोई उनका बचाव नहीं करना चाहता था या राहुल गांधी को लगता है कि वह कानून से ऊपर हैं.
उन्होंने कहा, ''एक बार कोर्ट किसी को दोषी ठहरा देती है तो यह सदन के अध्यक्ष के लिए संवैधानिक प्रथा का पालन करना अनिवार्य है और इसी के मुताबिक अध्यक्ष ने फैसला लिया. क्या हमें एक लोकतंत्र के रूप में यह कहना चाहिए कि आप एक पूरे समुदाय के खिलाफ नस्लीय गाली दे सकते हैं और कानून द्वारा जवाबदेह नहीं ठहराया जा सकता है क्योंकि आप राहुल गांधी हैं?'' स्मृति ईरानी ने कहा, उनकी पार्टी के लोगों ने ऑन रिकॉर्ड कहा है कि औसत भारतीय के लिए कानून अलग होना चाहिए और गांधी परिवार से संबंधित कानून अलग होना चाहिए. स्मृति ईरानी ने कहा, कानून का पालन करना चाहिए.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







