
राहुल की न्याय यात्रा से पहले मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ी, कहा- खत्म कर रहा हूं 55 सालों का पारिवारिक रिश्ता
AajTak
मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी त्याग दी है. पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि मिलिंद कांग्रेस छोड़कर एकनाथ के नेतृत्व वाली शिवसेना से शामिल हो सकते हैं. हालांकि एक दिन पहले ही उन्होंने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया था.
मुंबई के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी त्याग दी है. वो एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में आज ही शामिल होंगे. पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि मिलिंद कांग्रेस छोड़कर एकनाथ के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. हालांकि एक दिन पहले ही उन्होंने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया था.
मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया 'X' पर बताया कि मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हो गया है. मैंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने लिखा, "पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हुआ. मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं."
मिलिंद देवड़ा आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर दोपहर 1.30 बजे पहुंचेंगे. उसके बाद सीएम शिंदे की मौजूदगी में ही पार्टी में शामिल होंगे. मिलिंद देवड़ा के अलावा 10 पूर्व पार्षद, 20 पदाधिकारी, 15 ट्रेड एसोसिएशन और 450 कार्यकर्ता शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे.
इससे पहले शनिवार को मिलिंद ने कांग्रेस छोड़ने की खबरों का खंडन कर दिया था. उन्होंने एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल होने की खबरों को अफवाह बताया था. हाल ही में जब कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान हुआ था, तब मल्लिकार्जुन खड़गे ने मिलिंद देवड़ा को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन इसके 20 दिन बाद ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया है.
कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे की सेना में शामिल होने की बात की खारिज, बोले- अफवाह है ये

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








