
राष्ट्रपति से मांग, अग्निपथ विरोध से जुड़े केस हों वापस, युवाओं कों भर्ती में शामिल होने का मिले मौका
AajTak
अग्निपथ स्कीम के खिलाफ विरोध करने वाले युवाओं पर दर्ज हुए मामले वापस लेने की अपील हुई है. टीआरएस नेता की तरफ से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग हुई है.
अग्निपथ स्कीम के खिलाफ देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले थे. बिहार और तेलंगाना जैसे राज्यों में तो आगजनी तक कर दी गई थी. आर्मी ने साफ कहा था कि जिन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज होंगे, उनका सेना में शामिल होने का सपना पूरा नहीं हो सकता है. अब इस विवाद के बीच TRS नेता बी विनोद कुमार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से खास अपील की है.
उनकी तरफ से कहा गया है कि राष्ट्रपति ही अब इन युवाओं के खिलाफ दर्ज हुए मामले वापस ले सकते हैं. वे कहते हैं कि राष्ट्रपति के पास तो किसी की फांसी की सजा को भी उम्रकैद में बदलने की ताकत रहती है. यहां भी राष्ट्रपति को उन युवाओं को आगे की परीक्षाओं में बैठने की इजाजत दे देनी चाहिए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि ज्यादातर युवा अभी 20 साल के करीब हैं, बेरोजगार भी हैं. जो सेना में जाना चाहते हैं, वे लंबे समय से फाइनल टेस्ट का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में जब अग्निपथ योजना आई, उन्होंने गुस्से में आकर ऐसा प्रदर्शन किया. उन पर दर्ज हुए मामले वापस होने चाहिए.
अब राष्ट्रपति इस मामले में हस्तक्षेप करते हैं या नहीं, ये आने वाले वक्त में साफ हो जाएगा. अभी के लिए सरकार ने साफ कर दिया है कि वे अग्निपथ योजना को वापस नहीं लेने वाले हैं. तीनों सेना प्रमुख ने भी प्रेस कॉन्फ्रेस कर स्पष्ट कर दिया है कि वे इस योजना का समर्थन करते हैं और आने वाले वक्त में इसका फायदा ही मिलने वाला है. सरकार का तर्क है कि भविष्य में इस योजना की वजह से सेना में जवानों की औसतन उम्र को कम किया जा सकेगा, इसके अलावा पेंशन का जो बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, वो भी कम कर दिया जाएगा. ऐसी भी जानकारी मिली है कि आने वाले 10 साल में आर्मी में तीन लाख तक जवानों की संख्या कम की जा सकती है.
वहीं क्योंकि पेंशन का बोझ कम हो जाएगा, ऐसे में आधुनिक हथियारों की खरीदारी में भी तेजी लाई जाएगी. अभी तक रक्षा का जो बजट जारी होता है, उसमें एक बड़ी राशि सिर्फ पेंशन में निकल जाती है. लेकिन अग्निपथ योजना के बाद ऐसा कहा जा रहा है, इस पैटर्न में फर्क आएगा.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







