
राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर AI एक्शन समिट के लिए फ्रांस पहुंचे PM मोदी, जानें पूरा एजेंडा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस यात्रा पर पेरिस पहुंचे हैं, जहां वे एआई कार्य शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान वे भारत-फ्रांस साझेदारी की समीक्षा करेंगे, भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे और मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा के लिए पेरिस पहुंच गए हैं. वे 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे. वे पेरिस में एआई कार्य शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे. AI गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए पेरिस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य ग्लोबल गवर्नेंस मॉडल पर ध्यान केंद्रित करना है ताकि AI को अधिक समावेशी बनाया जा सके और साथ ही दुनिया भर के यूजर्स के लिए सुरक्षित और पारदर्शी AI सुनिश्चित किया जा सके.
PM मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के लिए 2047 क्षितिज कार्य योजना पर समीक्षा करेंगे. PM मोदी प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों को मजारग्यूज युद्ध समाधि स्थल में श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे.
पीएम फ्रांस में पहले भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करने के लिए फ्रांस के ऐतिहासिक शहर मार्सिले की यात्रा भी जाएंगे और अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर परियोजना का भी दौरा करेंगे, जिसमें भारत फ्रांस सहित भागीदार देशों के संघ का सदस्य है.
फ्रांस रवाना होने से पहले क्या बोले पीएम मोदी?
अपने फ्रांस दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा, "मेरी इस यात्रा का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी समीक्षा है. राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मुलाकात के दौरान हम 2047 क्षितिज कार्य योजना पर प्रगति की जांच करेंगे. इसके अतिरिक्त, फ्रांस के ऐतिहासिक शहर मार्सिले में पहले भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन भी मेरे कार्यक्रम का हिस्सा है."
प्रधानमंत्री ने बताया कि वह अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर परियोजना का भी दौरा करेंगे, जिससे वैश्विक ऊर्जा समस्याओं का समाधान निकाला जा सके.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.






