
राष्ट्रपति चुनाव की सुगबुगाहट, इससे पहले अगले महीने कई सीटों पर हैं उपचुनाव
AajTak
Lok Sabha and Vidhan Sabha By-Polls: पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा सीट समेत छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और बिहार की भी एक-एक विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को उपचुनाव होना है. उपचुनाव के नतीजे 16 अप्रैल को घोषित होंगे.
देश में नए राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया जून से शुरू होने के आसार हैं और जुलाई में चुनाव होंगे. इससे पहले पांच राज्यों की एक-एक विधानसभा सीट और लोकसभा में एक खाली सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं. इन खाली सीटों को भरा जाना इसलिए भी जरूरी है कि इससे राष्ट्रपति चुनाव का निर्वाचक मंडल यानी इलेक्टोरल कॉलेज भी पूरा हो जाएगा.
लोकसभा की आसनसोल सीट के साथ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल विधान सभा की एक एक सीट के लिए उपचुनाव 12 अप्रैल को होंगे. इन उपचुनावों के मद्देनजर संबंधित जिला और चुनाव क्षेत्रों में चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है.
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तरी, बिहार में बोचहा, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ और पश्चिम बंगाल में बालीगंज विधान सभा सीट के लिए उपचुनाव होंगे. इनके लिए नामांकन 17 मार्च से 24 मार्च तक होंगे. मतदान 12 अप्रैल को और मतगणना 16 अप्रैल को होगी. चुनाव प्रक्रिया 18 अप्रैल तक पूरी हो जाएगी. उप चुनाव सभी बूथों पर ईवीएम और वीवीपीएटी से कराए जाएंगे.
इस चुनाव में भी राजनीतिक दलों को अपने प्रत्याशी के किसी भी आपराधिक रिकॉर्ड का ब्यौरा पहली बार तो नाम वापस लेने की समय सीमा खत्म होने के चार दिनों के भीतर प्रकाशित करना होगा.
दूसरी बार यही प्रक्रिया अगले पांच से आठ दिनों के भीतर दोहरानी होगी. तीसरी और आखिरी बार दूसरी बार प्रकाशन के अगले दिन यानी नौवें दिन से प्रचार खत्म होने तक अपने क्षेत्र के प्रमुख समाचार पत्र, टीवी न्यूज चैनल और पार्टी को अपनी आधिकारिक वेब साइट के होम पेज में प्रमुख स्थान पर प्रकाशित करनी होगी. पार्टी को ये बताना होगा कि आखिर उस अपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रत्याशी को ही टिकट क्यों दिया गया.
राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया जून से शुरू होने के आसार हैं और जुलाई में चुनाव होंगे. इन खाली सीटों को भरा जाना इसलिए भी जरूरी है कि इससे निर्वाचक मंडल यानी इलेक्टोरल कॉलेज भी पूरा हो जाएगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







