
राष्ट्रपति के दौरे के बाद योगी कैबिनेट का विस्तार, जानें कौन नेता बन रहे यूपी में मंत्री
AajTak
योगी सरकार के कैबिनेट में 6 से 7 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा, जिसके लिए नाम भी तय कर लिए गए हैं. संभावित मंत्रियों की सूची में हाल ही में बीजेपी में शामिल होने वाले जितिन प्रसाद का नाम शामिल है. इसके अलावा बीजेपी के नेताओं में पलटू राम, कृष्णा पासी, तेजपाल नागर और छत्रपाल गंगवार को मंत्री बनाया जा सकता है.
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार अपने मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए सियासी और जातीय समीकरण साधने की कवायद में है. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पिछले सप्ताह बैठक हो चुकी हैं. वहीं, अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के चार दिवसीय यूपी दौरे के बाद योगी कैबिनेट का विस्तार किया सकता है.More Related News













