
राम रहीम को माफी समेत 4 'गलतियां', जानें- अकाल तख्त ने सुखबीर बादल को क्यों दी जूते-बर्तन साफ करने की सजा
AajTak
अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने यह आदेश अकाल तख्त के 'फसील' (मंच) से सुनाया. इसके साथ ही उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (SAD) की कार्यसमिति से सुखबीर बादल से पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा लेने की मांग की और छह महीने के भीतर SAD अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के लिए समिति बनाने का निर्देश दिया.
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को स्वीकार किया कि अकाली सरकार के दौरान डेरा प्रमुख राम रहीम को माफी दिलाने में उन्होंने भूमिका निभाई थी. सुखबीर बादल के मामले को लेकर अकाल तख्त में पांच सिंह साहिबानों की बैठक हुई, जिसमें उन्हें और शिरोमणि अकाली दल सरकार के दौरान अन्य कैबिनेट सदस्यों को धार्मिक दुराचार के आरोपों के लिए सजा सुनाई गई. बता दें कि दो महीने पहले सुखबीर सिंह बादल को अकाल तख्त ने 'तनखैया' (धार्मिक दुराचार का दोषी) घोषित किया था.
करनी होगी सेवादार के रूप में सेवा अकाल तख्त में सोमवार को सिख धर्मगुरुओं ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को 2007 से 2017 तक पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और उसकी सरकार द्वारा किए गए "ग़लतियों" के लिए 'तनखैया' (धार्मिक दंड) सुनाया. इसके तहत उन्हें स्वर्ण मंदिर अमृतसर में 'सेवादार' के रूप में सेवा करने और बर्तनों और जूतों की सफाई करने का आदेश दिया गया है.
अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने यह आदेश अकाल तख्त के 'फसील' (मंच) से सुनाया. इसके साथ ही उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (SAD) की कार्यसमिति से सुखबीर बादल से पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा लेने की मांग की और छह महीने के भीतर SAD अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के लिए समिति बनाने का निर्देश दिया.
क्या-क्या करना होगा? जत्थेदार ने यह भी घोषणा की कि सुखबीर बादल के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल से 'फख्र-ए-कौम' की उपाधि वापस ले ली जाएगी. इसके अलावा, पांच सिंह साहिबान (सिख धर्मगुरु) ने 2007 से 2017 तक अकाली कैबिनेट में मंत्री रहे अन्य सिख नेताओं के लिए भी धार्मिक दंड की घोषणा की. ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि सुखबीर बादल, जो कि पैर में फ्रैक्चर के कारण व्हीलचेयर पर थे, और विद्रोही नेता सुखदेव सिंह ढिंढसा को स्वर्ण मंदिर के बाहर एक घंटे के लिए 'सेवादार' का पहनावा पहनने और बर्तनों और जूतों की सफाई करने का आदेश दिया गया. इसके बाद दोनों को एक-एक दिन तक तख्त केसगढ़ साहिब, तख्त दमदमा साहिब, दरबार साहिब मुकतसर और फतेहगढ़ साहिब में भी 'सेवादार' के रूप में सेवा करनी होगी.
धोने होंगे बर्तन, सुनना होगा कीर्तन सुखबीर बादल और सुखदेव ढिंढसा को एक घंटे तक बर्तनों और जूतों की सफाई करने के साथ-साथ 'कीर्तन' सुनने का भी आदेश दिया गया. इससे पहले, सुखबीर बादल ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया, जिसमें 2007 में ब्लास्फेमी केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को माफ़ी देने का मामला भी शामिल था. यह सजा तीन महीने बाद सुनाई गई, जब सुखबीर बादल को अकाल तख्त द्वारा 'तनखैया' (धार्मिक अपराधी) घोषित किया गया था.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






