
रामलीला मैदान में मुद्दे तय, जिन पर मोदी सरकार गिराने के लिए वोट मांगेगा विपक्ष? 5 पॉइंट में समझिए
AajTak
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विपक्षी इंडिया ब्लॉक की रैली हुई. इस रैली में लोकसभा चुनाव के लिए मुद्दे तय हो गए, जिन पर विपक्ष मोदी सरकार गिराने के लिए वोट मांगेगा. ये मुद्दे कौन से होंगे? 5 पॉइंट में समझिए.
स्थान- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का रामलीला मैदान. तारीख- 31 मार्च 2024. आम आदमी पार्टी ने एक आयोजन किया था. इसे नाम दिया गया- लोकतंत्र बचाओ रैली. आयोजक आम आदमी पार्टी थी लेकिन मंच पर किसी भी नेता की तस्वीर नहीं थी. कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी, समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समेत तमाम विपक्षी पार्टियों के बड़े नेता मंच पर थे. पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ रही टीएमसी के नेताओं ने इस रैली के मंच से यह संदेश दिया कि हम इंडिया ब्लॉक के साथ हैं. वहीं, इस रैली के जरिए विपक्ष ने लोकसभा चुनाव के लिए टोन भी सेट कर दिया.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला ने कहा भी कि चुनाव के समय वह बटन दबाएं जो इस सरकार को हटा दे. इंडिया ब्लॉक की रैली में करीब-करीब हर नेता के संबोधन में मोदी सरकार गिराने के लिए वोट करने की अपील थी. इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने अपने संबोधन मे वह मुद्दे भी बताए जिन पर वह मोदी सरकार गिराने के लिए वोट मांगेंगे. आइए, नजर डालते हैं उन मुद्दों पर जो इंडिया ब्लॉक की रैली में छाए रहे और विपक्ष इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा.
एजेंसियों का दुरुपयोग
इस रैली का आयोजन ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन जैसे नेताओं की गिरफ्तारी पर विरोध प्रदर्शन के लिए किया गया था. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती तक, हर नेता के संबोधन में केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा छाया रहा.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये कैसा चुनाव हो रहा है? नेताओं को जेल में डाला जा रहा है. ये मैच फिक्सिंग करने की कोशिश की जा रही है. चुनाव से कुछ ही महीने पहले दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया. अगर डालना था तो चुनाव से 6 महीने पहले डाल देते या बाद में डालते. इन्हें (सरकार को) लगता है कि पुलिस, सीबीआई, ईडी, आईटी के साथ डरा-धमकाकर देश चलाया जा सकता है. आप हिंदुस्तान की आवाज को नहीं दबा सकते.
प्रियंका गांधी ने कहा कि भगवान राम जब सत्य के लिए लड़े तो उनके पास सत्ता नहीं थी, संसाधन नहीं थे, रथ भी नहीं था. संसाधन रावण के पास थे लेकिन भगवान राम के पास सत्य, आशा, आस्था , प्रेम, परोपकार, धीरज और साहस था. सत्ता में बैठे हुए अपने प्रधानमंत्री मोदी को भगवान राम के जीवन का संदेश याद दिलाना चाहती हूं. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि आपने चुने हुए लोगों, मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया. ईडी, सीबीआई से डराकर सबसे ज्यादा चंदा वसूलने का काम बीजेपी ने किया है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







