
राफेल से क्यों खौफ में है PAK? जनरल फैला रहे अफवाह... पाकिस्तानी सर्च कर रहे तबाही की पावर
AajTak
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव चरम पर है. राफेल लड़ाकू विमानों की ताकत से पाकिस्तान में खौफ है. पाकिस्तानी मीडिया और जनरल अफवाहें फैला रहे हैं. जनता राफेल की मारक क्षमता सर्च कर रही है. 26 राफेल-एम की डील से भारत की नौसैनिक ताकत बढ़ेगी. पाकिस्तान की सैन्य और आर्थिक कमजोरियां उसे भारत के सामने कमजोर बनाती हैं.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है. इस बीच भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है. पाकिस्तानी मीडिया और जनता में राफेल की ताकत को लेकर चर्चाएं तेज हैं.
लोग गूगल पर भारत की सैन्य शक्ति, राफेल की मारक क्षमता और युद्ध की संभावनाओं को सर्च कर रहे हैं. पाकिस्तानी सेना के जनरल और मीडिया द्वारा फैलाई जा रही अफवाहें इस डर को और बढ़ा रही हैं.
पहलगाम हमले ने बढ़ाया तनाव
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई. भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तानी आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया. पूर्व पाकिस्तानी सैनिक आदिल राजा ने दावा किया कि यह हमला पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के इशारे पर हुआ, जिससे पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को और नुकसान पहुंचा.
यह भी पढ़ें: हथियारों की गीदड़भभकी... खून बहाने की धमकी काम न आई, चीन-ईरान-तुर्की से मदद भी काम नहीं आई... तो PAK ने अमेरिका से लगाई गुहार

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








