
रात 3 बजे Shah Rukh Khan के घर में बिन बुलाए घुस गए थे Kapil Sharma, सुपरस्टार ने कही थी ये बात
AajTak
कपिल बताते हैं कि एक बार उनकी एक कजिन उनसे मिलने आई थी. कजिन ने फरमाईश रखी कि उसे शाहरुख खान का घर देखना है. कपिल ने सोचा कि वह बाहर से घर दिखाकर ला ही सकते हैं. इसमें कुछ दिक्कत वाली बात नहीं है. ऐसे में वह कजिन को लेकर मन्नत चले गए. हालांकि जब वह मन्नत के बाहर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है. तो उन्होंने गाड़ी घर के अंदर ले ली.
कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स स्पेशल I'm Not Done Yet के खूब चर्चे हो रहे हैं. इस कॉमेडी स्पेशल के साथ कपिल शर्मा कुछ अलग करते नजर आ रहे हैं. शो में कपिल ने अपनी जिंदगी और करियर के बारे में बात की है. साथ ही उन्होंने बताया कि एक बार वह रात के 3 बजे सुपरस्टार शाहरुख खान के घर में बिना बुलाए घुस गए थे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












