
रात में बारटेंडर का काम, दिन में ट्यूशन, ऐसे 'सेलिब्रिटी' टीचर बने थे अवध ओझा, अब बन गए नेता
AajTak
मशहूर ऑनलाइन कोचिंग टीचर अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. अवध ओझा की पहचान प्रतियोगी परीक्षा कराने वाले टीचर के रूप में हैं। वह पिछले 22 साल से स्टूडेंट्स को कोचिंग दे रहे हैं. आइए जानते हैं यूपीेएससी छात्रों के सिलेब्रिटी टीचर की कहानी क्या है.
मशहूर ऑनलाइन कोचिंग टीचर अवध ओझा की राजनीति में एंट्री हो चुकी है. अवध ओझा (Avadh Ojha) आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. वह पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में AAP में शामिल हुए. छात्रों के बीच उनकी पहचान न सिर्फ एक शिक्षक के रूप में, बल्कि एक प्रेरणास्त्रोत के तौर पर भी है. उनके जीवन की कहानी संघर्ष, परिश्रम और दृढ़संकल्प छात्रों के लिए एक मिसाल है. ऐसे में आइए जानते हैं कि उनकी कहानी क्या है.
यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे अवध ओझा
अवध ओझा ने पहले भी राजनीति में उतरने की इच्छा जाहिर की थी. इस साल हुए लोकसभा चुनाव में उनके चुनावी मैदान में उतरने की चर्चाएं उठी थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य राजनीतिक दलों से टिकट न मिलने के कारण वे चुनावी समर में शामिल नहीं हो पाए थे. दरअसल, अवध ओझा यूपी से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, और उनके मन में विशेष रूप से प्रयागराज से बीजेपी का टिकट लेने की उम्मीद थी. हालांकि, टिकट न मिलने के कारण उन्होंने अपना प्लान बदल लिया. इसके अलावा, यह भी चर्चा में था कि कांग्रेस की तरफ से उन्हें अमेठी से टिकट दिए जाने की संभावना थी. हालांकि अब अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं.
अवध ओझा का जन्म उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में हुआ था. उनकी मां एक वकील थीं और पिता सरकारी पोस्टमास्टर थे. अवध ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोंडा के फातिमा स्कूल से प्राप्त की है. उनके माता-पिता चाहते थे कि उनका बेटा डॉक्टर बने, लेकिन अवध का सपना कुछ और था. उनका उद्देश्य था यूपीएससी (IAS) परीक्षा पास करना और देश की सेवा करना.
स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, अवध ओझा ने उच्च शिक्षा के लिए प्रयागराज का रुख किया. यहीं पर उन्होंने यूपीएससी के बारे में सुना और इस क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया लेकिन उनकी राह आसान नहीं थी. पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में असफल होने के बाद, उनके माता-पिता काफी नाराज हुए. फिर भी, अवध ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत और लगन से पढ़ाई करते रहे.
यूपीएससी में असफलता के बाद, उन्होंने नौकरी न करने का फैसला किया और अपनी कोचिंग शुरू करने की योजना बनाई. अवध ओझा ने एक इंटरव्यू में बताया कि "घर से निकाले जाने के बाद मुझे एक कोचिंग संस्थान में इतिहास पढ़ाने का मौका मिला, लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि कैसे पढ़ाना है। फिर भी मैंने पढ़ाना शुरू किया और धीरे-धीरे बच्चों को मेरा तरीका पसंद आने लगा." इसी के साथ उनकी कोचिंग यात्रा की शुरुआत हुई, और साल 2005 में दिल्ली के मुखर्जी नगर में उन्होंने यूपीएससी कोचिंग का संस्थान खोला.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












