
राज ठाकरे पर औरंगाबाद में FIR, सरकार की चेतावनी- संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो वसूली करेंगे
AajTak
औरंगाबाद की रैली में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि लाउडस्पीकर लगाकर अजान के खिलाफ वह 4 मई यानी कल से आंदोलन करेंगे. इसमें मस्जिदों के सामने ही हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा. उनका कहना है कि मस्जिद से लाउडस्पीकर पर नमाज बंद होनी चाहिए.
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर शुरू हुई रार बढ़ती जा रही हैं. औरंगाबाद में रैली के दो दिन बाद MNS प्रमुख राज ठाकरे समेत 4 लोगों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. औरंगाबाद के सिटी चौक पुलिस स्टेशन में पुलिस उप निरीक्षक गजानान इंगले ने ये शिकायत दर्ज कराई है. इससे पहले उद्धव सरकार ने राज ठाकरे को नोटिस भी जारी किया है.
औरंगाबाद मामले में राज ठाकरे, राजीव जेवलिकर और अन्य रैली आयोजकों के खिलाफ धारा 116, 117, 153 और 1973 के 135 महाराष्ट्र पुलिस कानून 1951 के तहत कार्रवाई की गई है. इस मामले की जांच पुलिस निरीक्षक अशोक गिरी कर रहे हैं. एक मई की रैली में राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए कहा था कि मेरी जनसभाओं से सरकार बौखला गई है.
4 मई के बाद किसी की नहीं सुनेंगे: राज ठाकरे
उन्होंने ये भी कहा था कि हमने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए 3 मई तक के लिए अल्टीमेटम दिया था. लेकिन 3 मई को ईद है. मैं इस उत्सव को खराब करना नहीं चाहता. हमारी मांग पूरी नहीं की गई तो 4 मई के बाद हम किसी की नहीं सुनेंगे और मस्जिदों के सामने दोगुनी ताकत से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.
राज ठाकरे ने औरंगाबाद में ये भाषण दिया था
'अगर ये मेरी सभा के समय इस तरह अजान देने वाले हैं तो मेरी पुलिस से दरख्वास्त है कि इन्हें रोको. अगर नहीं माने तो इसके बाद मैं नहीं बता सकता- महाराष्ट्र में जो होगा. यहां जो भी पुलिस वाले हैं- मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि इन्हें रोकें. मेरा मानना है कि अगर इन्हें सीधी तरह समझ नहीं आ रहा तो जो एक बार होना है- हो जाने दो. आपको बिल्कुल शांत नहीं बैठना चाहिए. मेरा पुलिस को एकबार फिर कहना है कि अगर वो सीधी तरीके से नहीं समझ रहे हैं तो एक बार महाराष्ट्र के हाथ में कितना दम है- वो समझ में आ जाएगा.'

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








