
राज कुंद्रा से कर रहे यूजर्स करण कुंद्रा की तुलना, कॉमेंट्स कर पूछ रहे- पोर्न क्यों बनाते हो?
AajTak
दोनों का ही सरनेम एक जैसा है, जिसके बाद यूजर्स ने करण की पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए पूछा है कि पोर्न क्यों बनाता है? इस कॉन्ट्रोवर्सी में करण कुंद्रा का भी नाम घसीटा जा रहा है. एक्टर इस समय राज कुंद्रा संग नाम मिलने को लेकर थोड़े स्ट्रेस में आए हुए हैं. करण का यह भी कहना है कि उन्होंने खुद इस बात पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन दोस्तों के लगातार फोन आने पर उनकी नजर इस मामले पर गई.
लोगों की नजरें इस समय पूरी तरह पोर्नोग्राफी मामले पर टिकी हुई हैं, जिसमें शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी हुई है. 19 जुलाई को इन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उनका कहना था कि राज का पोर्नोग्राफिक कॉन्टेंट बनाने और उसके बेचने में हाथ है. इस कॉन्टेंट को वह कई ऐप्स पर बेच रहे थे. केस पर अभी छानबीन चल रही है, जिसमें कई और लोगों का भी नाम सामने आया है, लेकिन यूजर्स एक्टर करण कुंद्रा को राज कुंद्रा से मिस्टेक कर रहे हैं.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












