
राज्यसभा में 87 हुई बीजेपी की सीटें, राष्ट्रपति से मनोनीति सांसद सतनाम सिंह संधू भाजपा में शामिल
AajTak
राज्यसभा में बीजेपी की सदस्य संख्या 86 पर आ गई थी. हालांकि अब सतनाम सिंह संधू के भाजपा में शामिल होने से यह संख्या 87 हो गई है. फिर भी राज्यसभा में पार्टी के सदस्यों की संख्या अभी भी 90 से नीचे ही है, जो कि बीजेपी के लिए चिंता का विषय है.
राज्य सभा में बीजेपी सांसदों की संख्या बढ़ कर 87 हो गई है. मनोनीत सांसद सतनाम सिंह संधू बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की. दलबदल विरोधी कानून के तहत मनोनीत सांसद राज्य सभा में मनोनयन के छह महीने के भीतर किसी भी राजनीतिक दल में शामिल हो सकते हैं. संधू 30 जनवरी को मनोनीत हुए थे इस तरह उनके पास किसी भी दल का सदस्य बनने के लिए 30 जुलाई तक का समय था. उन्होंने बीजेपी का दामन थामा है और इस तरह बीजेपी की राज्यसभा में ताकत 87 सीटों की हो गई है.
राज्यसभा में बीजेपी की ताकत बता दें कि इससे पहले राज्यसभा में बीजेपी की सदस्य संख्या 86 पर आ गई थी. हालांकि अब सतनाम सिंह संधू के भाजपा में शामिल होने से यह संख्या 87 हो गई है. फिर भी राज्यसभा में पार्टी के सदस्यों की संख्या अभी भी 90 से नीचे ही है, जो कि बीजेपी के लिए चिंता का विषय है. इसी महीने केंद्र सरकार की तरफ से नामित चार सांसदों का कार्यकाल खत्म हो गया. इसके बाद राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या घटकर 86 हो गई थी. वहीं NDA के पास भी ऊपरी सदन में 101 सांसदों की ताकत है, जो कि बहुमत से काफी कम है. ऐसे में बीजेपी का फोकस अब राज्यसभा में बहुमत जुटाने पर होगा.
कौन हैं सतनाम सिंह संधू बता दें कि, राष्ट्रपति ने इसी साल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति और जाने-माने शिक्षाविद सतनाम सिंह संधू को राज्यसभा का मनोनीत सांसद नियुक्त किया था. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सदस्यता हासिल करने पर सतनाम सिंह संधू को बधाई दी थी. किसान के बेटे सतनाम सिंह संधू ने अपनी लगन के दम पर देश के टॉप एजुकेशनिस्ट की पहचान हासिल की है.
संघर्षों से भरा रहा बचपन खेतिहर किसान संधू ने शिक्षा हासिल करने के लिए बचपन से बहुत संघर्ष किया. सतनाम सिंह संधू की पढ़ाई के लिए लगन ही थी जिसने उन्हें विश्वस्तरीय शैक्षिक संस्थान चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज (CGC) की नींव रखी. साल 2001 में मोहाली के लांडरां में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज की नींव रखकर उन्होंने इसे विश्व स्तरीय शैक्षणिक संस्थान की ऊंचाई तक ले जाने को अपने जीवन का मिशन बनाया. फिर साल 2012 में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के गठन के साथ एक कदम आगे बढ़ाया, जिसे क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2023 में एशिया में निजी विश्वविद्यालयों में अग्रणी के तौर पर जगह मिली.
छात्रों की करते हैं आर्थिक मदद सतनाम सिंह संधू का बचपन काफी कठिनाइयों से भरा था. उन्होंने अपनी शिक्षा प्राप्त करने के लिए संघर्ष किया. अपने संघर्ष भरे बचपन के कारण ही वो जिंदगी में जैसे जैसे आगे बढ़े, एक कट्टर परोपकारी बनते गए. उनके बारे में कहा जाता है कि वो अक्सर छात्रों की आर्थिक मदद करते रहते हैं. वह जनता के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार के सामुदायिक प्रयासों में सक्रिय रूप से शामिल हैं. वह देश में सांप्रदायिक सद्भाव को आगे बढ़ाने के लिए दो गैर सरकारी संगठन - इंडियन माइनॉरिटीज फाउंडेशन और न्यू इंडिया डेवलपमेंट (NID) फाउंडेशन चलाते हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








