
राज्यसभा में हरिवंश Vs खड़गे: 'सदन आप चला रहे हैं या...', LoP का आरोप, उपसभापति बोले- चेयर को बोलने नहीं दे रहे
AajTak
राज्यसभा में मंगलवार को उपसभापति हरिवंश और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तकरार देखने को मिली. हरिवंश ने सीआईएसएफ की तैनाती के सवाल पर विपक्ष को आईना दिखाया, तो खड़गे ने सीधा आरोप लगा दिया सदन को आप चला रहे हैं या...?
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और उपसभापति हरिवंश के बीच जोरदार तल्खी देखने को मिली. हरिवंश ने सदन में सीआईएसएफ की तैनाती से जुड़े खड़गे के पत्र पर इतिहास की घटनाओं का जिक्र कर आईना दिखाया और सदन में गतिरोध को अलोकतांत्रिक, नियमों के खिलाफ बताया. इस पर भड़के विपक्ष के नेता ने आसन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगा दिया कि सदन को आप चला रहे हैं या अमित शाह चला रहे हैं. हरिवंश ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बिल्कुल गलत आरोप है.
दरअसल, हुआ यह कि राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार को जब शुरू हुई, आसन से हरिवंश ने लिस्टेड बिजनेस लिए. इसके बाद उन्होंने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से लिखे गए पत्र का जवाब देना शुरू किया. उन्होंने लगातार गतिरोध को चिंताजनक बताते हुए कहा कि 28 जुलाई को वाईएसआर कांग्रेस के सदस्य जब बोल रहे थे, कुछ सदस्यों ने अपनी सीट से उठकर माइक पर जाकर व्यवधान उत्पन्न किया. हरिवंश ने कहा कि क्या यह सदस्य के विशेषाधिकार का हनन नहीं था?
उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को जब एक मंत्री देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे पर बयान दे रहे थे, तब भी बाधा डाली गई. कई और सदस्यों के बोलते समय भी माइक में जाकर नारेबाजी की गई. उपसभापति ने कहा कि वेल में जाकर नारे लगाना अनुचित है. यह सदन की गरिमा गिराने वाला है. उन्होंने पूर्व में हुई घटनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि इसी सदन में वेल में जाकर महत्वपूर्ण बिल की कॉपी छिनकर फाड़ी गई है, उन्हें उछाला गया है. उपसभापति ने यह भी कहा कि इस सदन में सुरक्षाकर्मियों का उपस्थित रहना नई बात नहीं है.
हरिवंश ने कहा कि ये सुरक्षाकर्मी विट्ठलभाई पटेल के जमाने से ही रहते आ रहे हैं. ये सुरक्षाकर्मी सदन की गरिमा का ध्यान रखकर काम करते हैं. उन्होंने कहा कि जहां तक सदस्यों के विरोध का लोकतांत्रिक अधिकार की बात है, वह उनका अधिकार है लेकिन सदन की गरिमा के अनुरूप ही. हरिवंश ने कहा कि विपक्ष के नेता का लंबा संसदीय अनुभव है. वह विचार करें कि क्या सदन नहीं चलने देना उचित है. उन्होंने 1998 में, 2008 में वेल में घुसकर हंगामे पर तब के उपसभापतियों की ओर से कही गई बातों का भी जिक्र किया.
230वें सेशन में एक सदस्य जब वेल में घुसकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहे थे, तब तत्कालीन उपसभापति ने इसे लेकर क्या कहा था? उपसभापति ने उसका भी जिक्र किया और कहा कि प्रश्नकाल और जीरो ऑवर महत्वपूर्ण समय होता है. हम हंगामे के कारण कार्यवाही के 41 घंटे से अधिक समय गंवा चुके हैं. पक्ष-विपक्ष, सबकी जिम्मेदारी है सदन चलने देना. कृपया चर्चा में भाग लें. उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को कोट करते हुए अपनी बात पूरी की. इसके बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बोलना शुरू किया.
मल्लिकार्जुन खड़गे का आसन पर तंज

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







