
राज्यसभा में महिला मुक्केबाजों को बधाई, लोकसभा में आसन की ओर फेंके गए कागज... आज भी नहीं चल सकी संसद
AajTak
संसद के दोनों सदनों में मंगलवार को भी हंगामा जारी रहा. हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही पहले दोपहर दो बजे और फिर 29 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. इस दौरान संसद के दोनों सदनों में क्या-क्या हुआ?
संसद के दोनों सदनों में विपक्षी दलों की नारेबाजी, हंगामा जारी है. मंगलवार को भी हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही पहले दोपहर दो बजे और फिर 29 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. कार्यवाही स्थगित होने से पहले राज्यसभा में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला मुक्केबाजों को बधाई दी गई.
मंगलवार की सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद स्पीकर के आसन के पास पहुंच गए. विपक्षी सांसदों ने स्पीकर के आसन के सामने पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी. स्पीकर के सामने कागज उड़ेले गए. आस की ओर कागज फेंके गए. इसके बाद पीठासीन पीवीएम रेड्डी ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित किए जाने के बाद सत्तापक्ष के ओबीसी सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ओबीसी सांसद संसद भवन परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने जुटे और राहुल गांधी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया.
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे जब दोबारा शुरू हुई, आसन की ओर से सदस्यों से अपने नाम के आगे अंकित पत्र और रिपोर्ट्स पेश करने के लिए कहा गया. आसन की ओर से सांसदों की उपस्थिति से संबंधित समिति की ओर से सदस्यों को अनुपस्थिति की इजाजत देने संबंधी अनुशंसा की जानकारी भी दी गई. लोकसभा में हंगामे के बीच ही आसन की ओर से ये भी जानकारी दी गई कि नियम 267 के तहत किसी भी नोटिस को अनुमति प्रदान नहीं की गई है.
आसन की ओर से नियम 377 के तहत जिन सदस्यों को चर्चा के लिए अनुमति दी गई है, उन सदस्यों से भी अपने पत्र सभा पटल पर रखने के लिए कहा गया. इस दौरान विपक्ष के सदस्य और इसके बाद सदन की कार्यवाही अगले दिन यानी 29 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. राज्यसभा में भी विपक्ष ने अडानी मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग को लेकर हंगामा किया.
राज्यसभा में महिला मुक्केबाजों को दी गई बधाई

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








