
राजेश खट्टर की पत्नी का खुलासा- दो साल में खत्म हो गई सेविंग्स, लगा है धक्का
AajTak
कोरोना वायरस की वजह से हर इंसान की हालत खराब हो गई हैं. कई लोग अपनी नौकरी गवां चुके हैं तो कई अन्य मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर भी कोरोना का असर काफी बुरा पड़ा है.
कोरोना वायरस की वजह से हर इंसान की हालत खराब हो गई हैं. कई लोग अपनी नौकरी गवां चुके हैं तो कई अन्य मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर भी कोरोना का असर काफी बुरा पड़ा है. पिछले साल से अभी तक कई टीवी शो बंद हो चुके हैं और फिल्मों की शूटिंग भी मुश्किल से ही हो पा रही है. ऐसे में अब टीवी एक्टर राजेश खट्टर की पत्नी वंदना सजनानी ने खुलासा किया है कि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है. वंदना सजनानी ने बताया है कि पिछले दो सालों में उन्होंने परिवार के मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अपनी सारी सेविंग्स खर्च कर दी है. एक इंटरव्यू में बात करते हुए राजेश खट्टर ने कहा था कि परिवार के सदस्य के लिए अस्पताल में बेड ले पाना उनके लिए किसी बुरे सपने जैसा था. वहीं अब उनकी पत्नी वंदना ने कहा है कि उनके पास कोई काम नहीं था. इस वजह से उन्हें अपनी सेविंग्स का इस्तेमाल करना पड़ा था.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












