
राजा रघुवंशी मर्डर केस: कोर्ट में पेशी से पहले सोनम समेत पांचों आरोपियों का होगा मेडिकल, SIT और शिलांग पुलिस करेगी पूछताछ
AajTak
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम और चार आरोपियों को कल शिलांग कोर्ट में पेश किया जाएगा. मेडिकल टेस्ट के बाद पुलिस कस्टडी की मांग होगी. SIT और शिलांग पुलिस करेगी सख्त पूछताछ. जानिए क्या-क्या सबूत हैं पुलिस के पास.
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में कल यानी बुधवार का दिन बेहद अहम होने वाला है. सोनम रघुवंशी और इस केस में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को शिलांग की कोर्ट में पेश किया जाएगा. पेशी से पहले सभी का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा, जिसके बाद कोर्ट से पुलिस कस्टडी की रिमांड मांगी जाएगी. साथ ही जानकारी मिली है कि तीनों सुपरी किलर्स ने इंदौर क्राइम ब्रांच के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
सूत्रों के मुताबिक, सोनम से पूछताछ की कमान SIT के पास होगी, जबकि शिलांग पुलिस चारों शूटरों और दूसरे आरोपियों से पूछताछ शुरू करेगी. यह पूछताछ अलग-अलग टीमों द्वारा की जाएगी, जिसमें दो SP रैंक के अधिकारी, एक महिला अधिकारी और कुछ अन्य वरिष्ठ पुलिस अफसर शामिल होंगे.
मेघालय के पुलिस महानिदेशक (DGP) खुद इस केस की रोजाना रिपोर्ट ले रहे हैं और हाईलेवल मॉनिटरिंग हो रही है.
क्या होगा बुधवार को-
- सोनम और सभी चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा
- पेशी से पहले सभी का मेडिकल टेस्ट अनिवार्य

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












