
राजस्थान: 7,000 पेट्रोल पंपों की हड़ताल से जनता बेहाल, क्या है डीलरों की मांग
AajTak
राजस्थान में शनिवार को राज्यभर के हजारों पेट्रोल पंपों की हड़ताल जारी है. इसने राज्यभर में लोगों का जीना दुश्वार बनाया है. जानें किस बात को लेकर बंद रहे पेट्रोल पंप...
राजस्थान में शनिवार को राज्यभर के हजारों पेट्रोल पंपों की हड़ताल जारी है. इसने राज्यभर में लोगों का जीना दुश्वार बनाया है. जानें किस बात को लेकर बंद रहे पेट्रोल पंप... वैट वापसी मांग कर रहे डीलर पीटीआई की खबर के मुताबिक राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने शनिवार को राज्य में एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया है. इसके चलते राज्य में करीब 7,000 पेट्रोल पंप बंद हैं. डीलर राज्य में पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए वैट का विरोध कर रहे हैं. पड़ोसी राज्यों में सस्ता है पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने जानकारी दी कि पेट्रोल और डीजल की सेल शनिवार को बंद रही. राज्य सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के चलते अतिरिक्त राजस्व इकट्ठा करने के लिए इन पर वैट बढ़ा दिया है. इससे राज्य में ईंधन की बिक्री में 34% की कमी आई क्योंकि पड़ोसी राज्यों में इसकी तुलना में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












