
राजस्थान: 15 फीट ऊंचे पेड़ से लटका मिला गर्भवती महिला का शव, हत्या की आशंका
AajTak
धौलपुर जिले के कौलारी थाना इलाके के गांव नगला में उस समय हड़कंप मच गया. जब एक 28 साल की विवाहिता महिला का शव बाजरे के खेत में 15 फीट ऊंचे नीम के पेड़ से लटका मिला. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है.
राजस्थान के धौलपुर जिले के कौलारी थाना इलाके के गांव नगला में उस समय हड़कंप मच गया. जब एक 28 साल की विवाहिता महिला का शव बाजरे के खेत में 15 फीट ऊंचे नीम के पेड़ से लटका मिला. शव को ऐसा लटका देख ग्रामीणों के हाथ-पैर फूल गए और उन्होंने तुरंत ही पुलिस को इस मामले की सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जा रहा है कि मृतक महिला 9 माह की गर्भवती थी.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












