राजस्थान: स्कूलों में धूल फांक रहे कंप्यूटर, सड़क पर धक्के खा रहे टीचर
AajTak
ग्राउंड रिपोर्ट: राजस्थान के स्कूलों में कंप्यूटर लैब में कंप्यूटर धूल फांक रहे हैं और कम्प्यूटर टीचर की बहाली के लिए एमटेक और बीटेक करने के बावजूद बेरोज़गार युवक शिक्षा विभाग के दफ़्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.
राजस्थान के स्कूलों में नौवीं और दसवीं से लेकर कॉलेजों तक में कंप्यूटर कीकंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य है. सरकार ने साल 2009 में ही स्कूलों में कंप्यूटर लैब बना दिए मगर इन स्कूलों में सरकार कंप्यूटर टीचर पदों के लिए भर्ती नहीं कर रही. इससे हाल ये है कि राजस्थान के स्कूलों में कंप्यूटर लैब में कम्प्यूटर धूल फांक रहे हैं और कंप्यूटर टीचर पदों को भरन के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. टीचर की बहाली के लिए एमटेक और बीटेक करके भी बेरोज़गार युवक शिक्षा विभाग के दफ़्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. जयपुर के निमेड़ा का उच्च माध्यमिक विद्यालय है जिसमें 2009 में सरकार ने कंप्यूटर लैब बनाया था ताकि सरकारी स्कूल के बच्चों को भी कंप्यूटर की जानकारी दी जाए. यहां कंप्यूटर अब तक ऐसे ही ढककर रखे हुए हैं जैसे आए थे क्योंकि सरकार ने कभी कंप्यूटर का शिक्षक यहां लगाया ही नहीं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












