
राजस्थान में शिक्षकों के ट्रांसफर पर लगी रोक, शिक्षा मंत्री ने ऑफिस के बाहर लगाया ये पोस्टर, जानें वजह
AajTak
गहलोत सरकार ने 15 जनवरी 2023 से सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के स्थानांतरण पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बाद से काफी शिक्षक ट्रांसफर की मांग कर रहे थे. करीब 389 दिन बाद ट्रांसफर से रोक हटा ली गई लेकिन अभी शिक्षा विभाग में तबादलों पर रोक लगी रहेगी.
राजस्थान में लंबे समय से ट्रांसफर की मांग कर रहे शिक्षकों को अभी और इंतजार करना होगा. हाल ही में करीब एक साल बाद राजस्थान में शिक्षकों के तबादलों से रोक हटाई गई थी, जिसपर फिर से रोक लगा दी गई है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर में अपने ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाकर बताया कि बोर्ड परीक्षाओं (Rajasthan Board Exam 2024) के चलते शिक्षा विभाग में फिलहाल ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे.
दरअसल, गहलोत सरकार ने 15 जनवरी 2023 से सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के स्थानांतरण पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बाद से काफी शिक्षक ट्रांसफर की मांग कर रहे थे. करीब 389 दिन बाद ट्रांसफर से रोक हटा ली गई लेकिन अभी शिक्षा विभाग में तबादलों पर रोक लगी रहेगी. इसे लेकर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने ऑफिस के बाहर एक पोस्टर भी लगाया है.
शिक्षा मंत्री द्वारा अपने ऑफिस के बार लगाए गए पोस्ट में लिखा है कि 'परीक्षाओं के मद्देनजर शिक्षा विभाग के स्थानांन्तरण नहीं किये जा रहे हैं.' शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा बोर्ड परीक्षाओं के कारण शिक्षकों के तबादले नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के तबादलों से स्कूली छात्रों की परीक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होगा. इसलिए छात्रहित में अभी तबादले नहीं किए जाएंगे और बोर्ड एग्जाम के बाद विचार किया जाएगा.
राजस्थान 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएंगी. 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक और 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 07 मार्च से 30 मार्च 2024 तक चलेंगी.
बता दें कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों को खुश करने के लिए भजनलाल सरकार ने 10 से 20 फरवरी तक 10 दिन तबादलों से बैन हटाने का फैसला किया था लेकिन अब शिक्षा मंत्री के फैसले के बाद ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












