
राजस्थान में महिला से शर्मनाक सलूक, पिटाई करते हुए अर्धनग्न कर सड़क पर घुमाया
AajTak
राजस्थान के बालोतरा में महिला को अर्धनग्न कर सरेआम घुमाने का मामला सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और एसआईटी गठित कर पीड़िता की काउंसलिंग करवाई. वीडियो में महिला गिड़गिड़ाते हुए छोड़ने की बात कह रही है. वहीं एक महिला उसकी चोटी पकड़कर खींचते नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग के मामले में महिला के साथ यह सलूक किया गया.
बाड़मेर से सटे बालोतरा से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है. इसमें एक महिला को अर्धनग्न कुछ महिला पिटाई करते और बीच सड़क घुमाते दिख रही हैं. इस मामले ने जहां महिला सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है. वहीं पुलिस ने अब तक 2 महिलाओं को डिटेन कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना बाड़मेर से अलग हुए बालोतरा जिले के समदड़ी थाना इलाके के एक गांव की है.
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पीड़िता आरोपी महिलाओं से छोड़ देने की बात कहते हुआ गिड़गिड़ा रही थी. वहीं एक महिला पीड़िता की बाल खींचकर (चोटी को खींचते हुए) ले जा रही है और कह रही है कि 'तेरे बाप (पिता) को फोन करके बुलाऊं'. इतना कहते हुए महिला पीड़िता की चोटी खींचकर जमीन पर गिरा देती है और फिर घसीटकर आगे ले जाने लगती है. पीछे से एक महिला पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रही है.
आरोपी महिलाओं से हो रही पूछताछ पूरे घटनाक्रम को लेकर बालोतरा एसपी कुंदन कंवरिया का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन कर दो महिला आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं महिला काउंसलर से पीड़िता की काउंसलिंग करवाई जा रही है. वीडियो समदड़ी थाना इलाके के एक गांव की है.
वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करने को लेकर जारी की एडवायजरी मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि मीडिया या कोई अन्य लोग सोशल मीडिया पर घटनाक्रम का वीडियो शेयर ना करें. अगर, इस एडवाइजरी का पालन नहीं किया जाता है तो आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






