
राजस्थान में 'बुरी आत्मा' से मुक्ति पाने के चक्कर में शख्स ने की नवजात बेटे की हत्या
AajTak
राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार को एक नवजात बच्चे की हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. इस वारदात को किसी और ने ही बल्कि बच्चे के पिता ने ही अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि उसे शक था कि वो 'बुरी आत्मा से ग्रसित' है.
राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार को एक नवजात बच्चे की हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. इस वारदात को किसी और ने ही बल्कि बच्चे के पिता ने ही अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि उसे शक था कि वो 'बुरी आत्मा से ग्रसित' है. इसलिए तांत्रिक के कहने पर 'बुरी आत्मा' से मुक्ति के चक्कर में अपने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, यह वारदात रविवार की सुबह करीब 5 बजे डॉलर गांव में हुई. दस महीने का अंश अपनी मां गायत्री के साथ सो रहा था, तभी आरोपी जितेंद्र बैरवा उर्फ जित्तू वहां पहुंचा और उसने अपने बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया. इसके बाद परिवार के लोग बच्चे को लेकर स्थानीय अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर आरोपी मौके से फरार हो गया.
कापरेन एसएचओ कमल सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. बडुंदा गांव का रहने वाला आरोपी जितेंद्र बैरवा करीब एक साल से अपनी पत्नी और बेटे के साथ अपने ससुराल में रह रहा था.
एसएचओ ने बताया कि आरोपी को शक था कि उसके उपर किसी बुरी आत्मा का साया है. वो इससे मुक्ति पाने के लिए एक तांत्रिक के पास गया था. बताया जा रहा है कि उसके कहने पर उसने अपने बच्चे की बलि दे दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी फरार है. उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है. तांत्रिक के बारे में भी पता किया जा रहा है.
बताते चलें कि इसी साल जनवरी में बूंदी में एक लड़की की हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई थी. यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी. दोनों अपने फॉर्म हाउस पर घूमने गए थे. हत्या करने के बाद आरोपी युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
आरोपी की पहचान मुकेश मेघवाल के तौर पर हुई. बताया जा रहा है की लड़की बूंदी में किसी कोचिंग में पढ़ाती थी. वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी. डीएसपी तालेड़ा महावीर शर्मा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को युवक मुकेश मेघवाल द्वारा सूचना दी गई थी कि उसने एक युवती की हत्या कर दी. आरोपी और पीड़िता के बीच प्रेम प्रसंग की बात भी बताई गई थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







