राजस्थान में बड़ा हादसा, कैलादेवी जा रहे 17 लोग चंबल नदी में डूबे, ग्रामीणों ने 10 को बचाया, सात की तलाश जारी
AajTak
राजस्थान के करौली जिले में बड़ा हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के कुछ लोग कैलादेवी के दर्शन करने पैदल जा रहे थे. रास्ते में वे चंबल नदी पार करने लगे. इसी दौरान सभी पानी के तेज बहाव में बह गए. जानकारी होने के बाद आसपास के लोगों ने दस यात्रियों को बचा लिया है, वहीं सात की तलाश की जा रही है.
राजस्थान के करौली जिले की सपोटरा क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि कुछ लोग कैलादेवी के दर्शन करने पैदल जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में वे चंबल पार करने लगे और डूब गए. घटना की जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. अब तक 10 यात्रियों को बचा लिया गया है, जबकि 7 लापता हैं.
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के जरूर गांव से 17 यात्रियों का जत्था कैला देवी पदयात्रा पर निकला हुआ था. रास्ते में जगदर घाट से पदयात्री चंबल नदी को पार करना चाह रहे थे. चंबल में पानी अधिक था. जब वे नदी में घुसे तो पानी में बहने लगे. सभी यात्री एक-दूसरे को बचाने में जुट गए. इसी बीच वे बहते चले गए. स्थानीय लोगों ने जब शोर शराबा सुना तो मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद 10 लोगों को बचा लिया. अभी 7 लोगों की तलाश की जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कलेक्टर व एसपी
घटना की जानकारी मिलते ही करौली जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर रहा है. लोगों का कहना है कि डांग क्षेत्र दूर का इलाका है, इस वजह से यात्रियों को समय पर बचाने में परेशानी हुई है.
घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे यात्रियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि 19 मार्च से कैला देवी का मेला शुरू हो रहा है, जिसके लिए पैदल यात्री पिछले 1 सप्ताह से केला देवी के दर्शन के लिए आ रहे हैं.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.