
राजस्थान : बेटी पैदा होने से नाराज ससुराल वालों ने की बेरहमी से पिटाई, हुई महिला की मौत
AajTak
राजस्थान में ससुराल वालों की पिटाई से महिला को मौत हो गई. कारण भी बहुत हैरान करने वाला है. दरअसल, महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया और दोनों ही बेटियां थीं. इसके पति सहित सास और ससुर महिला के साथ अत्याचार करने लगे. साथ ही महिला के साथ मारपीट करते थे. पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान के राजसमंद में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. दहेज के लिए और बेटी पैदा होने नाराज होकर पति और सास-ससुर ने महिला को इतना मारा-पीटा कि महिला की जान ही चली गई. इसके बाद महिला के परिजनों ने थाने में ससुराल वालों को खिलाफ केस दर्ज करवाया है. मामला भीम थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, साल 2013 में चित्तौड़ के बेगूं के रहने वाले राजेंद्र सिंह की बेटी स्वराज कंवर का विवाह भीम के रहने वाले जितेंद्र सिंह भल्ला से हुआ था. शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चल रहा था. फिर स्वराज कंवर को जितेंद्र से दो बेटियां हुईं.
इस कारण से पति, सास और ससुर स्वराज को परेशान करने लगे. साथ ही दहेज के लिए भी परेशान करने लगे. ऐसा करीब चार महीने तक चलता रहा. इस दौरान स्वराज के साथ पति जितेंद्र मारपीट की भी करने लगा.
पिता बेटियों को नहीं देता था खाना
महिला के परिजनों का आरोप है कि जितेंद्र बार-बार दूसरी शादी करने का धमकी देता और दहेज की मांग करता रहता था. इस सबसे स्वराज बीमार रहने लगी थी. एक दिन जितेंद्र ने दोनों बेटियों को खाना तक नहीं दिया.
सास ने कुकर से पीटा

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












