
राजस्थान पुलिस की कस्टडी में मोनू मानेसर, VHP ने बताया निर्दोष गोभक्त, कहा- कांग्रेस सरकार को चुकानी पड़ेगी कीमत
AajTak
मोनू मानेसर को नूंह हिंसा मामले में हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन राजस्थान पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चली गई. मोनू की कस्टडी पर वीएचपी ने कहा कि वह निर्दोष गोभक्त है और राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिम वोटबैंक के लिए उसकी गिरफ्तारी की है.
नूंह हिंसा के आरोपी मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. कोर्ट ने उसे राजस्थान पुलिस की कस्टडी में भेज दिया है. उससे नासिर-जुनैद हत्याकांड में पूछताछ की जाएगी. वहीं विश्व हिंदू परिषद ने मोनू मानेसर को 'निर्दोष गोभक्त' बताया है और आरोप लगाया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिम वोटों के लिए मोनू मानेसर को गिरफ्तार कराया.
हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गोरक्षक मोनू मानेसर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर राजस्थान पुलिस ने फरवरी में दो मुस्लिम युवकों की हत्या का मामला दर्ज किया था. इसके अलावा उस पर हरियाणा में भी सांप्रदायिक नफरत भड़काने का आरोप है.
नूंह की एक कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया है. उसे नूंह पुलिस ने गुरुग्राम के मानेसर से ही गिरफ्तार किया था.
वहीं विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने मोनू मानेसर की गिरफ्तारी पर कहा कि इसके लिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि विहिप मोनू मानेसर को हर संभव मदद मुहैया कराएगी और जरूरत पड़ने पर उसकी गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी करेगी.
मोनू मानेसर की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने राजस्थान पुलिस की कस्टडी में भेजा
वीएचपी ने मोनू मानेसर को लेकर क्या कहा?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












